अनुसूचित जाति वर्ग के नेताओं को भी पद और अवसर देकर मजबूत की जा सकती है कार्यकारी अध्यक्ष पदों पर नियुक्ति हो

मूलचंद मेधोनिया

*
भोपाल। कांग्रेस में बड़े पैमाने पर फैसले लेकर मजबूती के प्रयास किये जा रहें है। जिसमें श्री कमलनाथ जी को प्रदेश अध्यक्ष पद से हटा कर पूर्व विधायक श्री जीतू पटवारी जी को मध्यप्रदेश का कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं आदिवासी वर्ग के साथ ही कांग्रेस में अनुसूचित जाति वर्ग के अनुभवी नेताओं को कांग्रेस में पद और गरिमा देकर मजबूत किया जा सकता है।

पढ़े : सेंट्रल बैंक घोड़ाडोंगरी में हुए एक करोड़ से अधिक के फ्रॉड की पूरी कहानी

कांग्रेस में कार्यकारी अध्यक्ष पद हेतु हर वर्ग से कुल चार का मनोनीत किया जाना है। जिन में अनुसूचित जाति वर्ग के वरिष्ठ नेता एवं कांग्रेस पार्टी के जाने-माने चहरा श्री महेन्द्र बौद्ध जी, श्री फूल सिंह बरैया जी, श्री गोपीलाल भारतीय जी, श्री महेश नंदमेहर जी, श्री हेमन्त नरवरिया जी,श्री एम.डी.किरार जी, श्री बी.डी.कोटिया जी, श्री सुनील बोरसे जी, श्री राजेश कुमार अहिरवार जी श्री सीताशरण सूर्यवंशी जी जैसे कद्दावर नेता अनुसूचित जाति वर्ग के सक्रिय हैं।जो कि सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में अनुसूचित जाति के सामाजिक संगठनों के माध्यम से भी हमेशा सामाजिक सरोकारों से जुड़े हुए है। कांग्रेस की

विचारधारा को आगे बढ़ाने में सहयोग प्रदान करते है। ऐसे वरिष्ठ अनुसूचित जाति वर्ग के लोग को कांग्रेस ने अभी तक मात्र श्री बौद्ध जी को विधायक व मंत्री बनाया एवं श्री फूल सिंह बरैया जी को कांग्रेस ने टिकट दिया और इन सभी ने कांग्रेस की जीत सहित कांग्रेस को मजबूत करने में भरसक प्रयास किया। जिस कड़ी में सागर से श्री सुरेन्द्र सिंह चौधरी जी का नाम भी महत्वपूर्ण है। जो कांग्रेस से विधायक और मंत्री तक बनें।

मध्यप्रदेश के अनुसूचित जाति वर्ग में पुरजोर से चर्चा विशेष रूप से यह चल रही है कि क्या सामान्य वर्ग के ही लोगों को कांग्रेस सब पद व अवसर देती रहेंगी बाकी वर्ग के लोगों की अनदेखी करना तथा खासकर अनुसूचित जाति वर्ग को अवसर न देना कांग्रेस बहुत ही बड़ी भूल कर रही है। मध्यप्रदेश में अनुसूचित जाति वर्ग की बहुत बड़ी संख्या है जो कि कांग्रेस पार्टी को समर्थन देने के साथ उसकी विचारधारा से प्रभावित है लेकिन उनको एकजुट करना तथा स्थाई करना अनुसूचित जाति के सामाजिक नेताओं की भूमिका महत्वपूर्ण हो सकती है। जबकि इस वर्ग के सामाजिक संगठनों और उन्हें कांग्रेस कमेटी में पदस्थ किया जाये।

देश के लोकसभा चुनाव आने वाले है ऐसे में कांग्रेस की सरकार बनाने के लिये सभी वर्गों को कांग्रेस में अवसर दिया जाना चाहिए। ताकि पहले कांग्रेस संगठन मजबूत हो सकें। तथा सरकार बनाने में सब अपने अपने वर्ग को एकजुट कर कांग्रेस को मजबूत बना कर सरकार कांग्रेस की बना सकें। अतः अनुसूचित जाति वर्ग के सामाजिक संगठनों और जागरूक लोगों के द्वारा मांग करते हुए अपेक्षा की जा रही है कि मध्यप्रदेश के वरिष्ठ नेताओं जो कि बहुचर्चित व समाज के

स्तम्भ के के रूप में जाने जाते हैं जिनमें श्री महेन्द्र बौद्ध जी, श्री फूल सिंह बरैया जी, श्री गोपीलाल भारतीय जी, श्री महेश नंदमेहर जी, श्री हेमन्त नरवरिया जी,श्री एम.डी.किरार जी, श्री सुरेन्द्र सिंह चौधरी जी, श्री सुनील बोरसे जी, श्री बी.टी.कोटिया जी इत्यादि अनुसूचित जाति वर्ग के वरिष्ठ नेताओं को शीघ्र कांग्रेस कमेटी में पदों पर आसीन किये जाना चाहिए।