अयोध्‍या के 51 घाटों पर 22 लाख 23 हजार दीये जलाकर छठी बार गिनीज विश्‍व रिकॉर्ड बनाया

उत्‍तरप्रदेश सरकार ने राम की पौड़ी सहित अयोध्‍या के 51 घाटों पर 22 लाख 23 हजार दीये जलाकर छठी बार गिनीज विश्‍व रिकॉर्ड बनाया

 

उत्‍तरप्रदेश सरकार ने राम की पौड़ी सहित अयोध्‍या के 51 घाटों पर 22 लाख 23 हजार दीये जलाकर छठी बार गिनीज विश्‍व रिकॉर्ड बनाया है। राज्‍यपाल आनंनदीबेन पटेल, मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ, दोनों उपमुख्‍यमंत्रियों, कई मंत्रियों और 52 देशों के राजदूतों ने इस आयोजन की शोभा बढा़ई। 

इस अवसर पर मुख्‍यमंत्री ने कहा कि दीपोत्‍सव न केवल उत्‍तर प्रदेश और अध्‍योध्‍या के लिए  एक बडा आयोजन है बल्कि एक भारत श्रेष्‍ठ भारत की प्रधानमंत्री की परिकल्‍पना को साकार करते हुए देश और दुनिया के लिए भी एक अनूठा आयोजन है।