पीपरी/ संयोग श्राद्ध पक्ष 2 अक्टूबर गांधी जयंती, लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर आज मैया मनकामनेश्वरी नर्मदा मंदिर सनातन विचार मंच परिसर में तपस्या साधना कर रहे बजरंगी लाल अग्रवाल द्वारा अपने परिजन रायपुर निवासी स्वर्गीय दादाजी मुखराम अग्रवाल एवं दादी जी की पुण्य स्मृति मे मैया नर्मदा को भोग लगाकर ब्राह्मण भोजन एवं बालक बालिकाओं को भोजन करवाया , बजरंगी लाल जी अग्रवाल इस मंदिर पर 10 माह से यहां पर साधना तपस्या कर रहे हैं ,उन्होंने विगत दो श्रावण मास में केवल जल एवं 300 ग्राम दूध पीकर साधना तपस्या एक वृक्ष के नीचे दिन में एवं रात में मिलाकर 15 से 16 घंटे तक की, आप इस स्थान पर काफी
प्रसन्न चित्त है एवं यहां पर प्रतिदिन सेवा के कार्य करते हैं। वर्तमान में आप कभी भोजन करते हैं कभी अंकुरित भोजन ही एक टाइम ग्रहण करते हैं एवं साधना तपस्या करते रहते हैं,
साथ ही 1 नर्मदा भक्त जो मैया नर्मदा की पैदल परिक्रमा कर रहे परिक्रमा वासी रामकृपाल जी जबलपुर निवासी आज मैया मनकामनेश्वरी नर्मदा मंदिर पर पधारे उनसे वार्तालाप में जानना चाहा कि अभी चतुर्मास का समय है, परिक्रमा वासी चातुर्मास
एक स्थान पर करते हैं ।उन्होंने बताया कि विगत दिनों की तेज बरसात से नर्मदा में आई बाढ़ से नर्मदा मैया के कई स्थान पर धर्मशाला में कीचड़ जमा हो गया है, एवं जहां परिक्रमा वासी ठहरते हैं वह कुछ स्थान अस्त-व्यस्त हो चुके हैं। इससे वहां ठहरने रहने में परेशानी आ रही है हम लोग इसीलिए वहां से आगे की ओर चल दिए हैं मैया जी जैसा चाहेगी वैसा हम करेंगे
उन्होंने यह भी कहा कि शासन प्रशासन सरकार मैया नर्मदा के परिक्रमा मार्ग पर जहां पर परिक्रमा वासियों के लिए ठहरने रहने भोजन की व्यवस्था है, वहां पर एक बार सर्वे करवाकर व्यवस्था को सुचारू कर देने ताकि आने वाले दिनों में परिक्रमा वासियों को कठिनाई नहीं हो,जो श्रद्धालु भक्त परिक्रमा वासियों
की सेवा करते हैं वह भी एक बार इन स्थानों को देखकर परिक्रमा वासियों को होने वाली कठिनाइयों की ओर ध्यान देकर व्यवस्था को सुचारु कर देवे।







