खदानों के भूमी पुजन को लेकर सांसद विधायक ने की वेकोली के उच्च अधिकारियों के साथ बैठक

 

सारनी।कोयलांचल क्षेत्र की तवा थ्री खदान के भूमि पूजन कार्यक्रम को लेकर गुरुवार को वेकोली पाथाखेडा के रेस्ट हाउस में जिला कलेक्टर अमनबीर सिंह बैस,क्षेत्र के सांसद दुर्गा दास उईके आमला सारनी विधायक डा योगेश पंडाग्रे वेकोली के महाप्रबंधक महापात्रा जी की उपस्थिति में हाई लेवल मीटींग की गई । बैठक के दौरान क्षेत्र के सांसद दुर्गादास उइके द्वारा वेकोली के सीएमडी मनोज कुमार से दूरभाष पर चर्चा कर खादानों के भुमीपुजन के सर्दभ में विस्तार से चर्चा कर यथा संभव जल्द से जल्द भुमीपुजन की तिथी निर्धारित करने का आग्रह किया सीएमडी मनोज कुमार ने सांसद विधायक जी से चर्चा कर पितृ पक्ष के बाद भुमीपूजन करने के लिये सहमती जताई।
बैतूल हरदा सांसद दुर्गादास उइके जी ने कोयला मंत्री एवं एवं आमला सारणी क्षेत्र के विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे जी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री जी से समय लेने की बात कही इस ऐतिहासिक भूमि पूजन में प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं कोयला मंत्री का आगमन कोयलांचल क्षेत्र पाथाखेड़ा मे हो और इतनी बड़ी सौगात मिल सके क्योकि तवा थ्री खदान का टेडर भी ओपन हो गया है सिंह एंड संन्स नागपुर को कार्य आवंटित हो चुका है।17 करोड का एप्रोच रोड बन चुका है। सारी तैयारी पुरी हो चुकी है जनप्रतिनिधियो ने बैठक कर कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया गया ।

इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता पीजे शर्मा, प्रदेश सह संयोजक रंजीत सिह , सुधा चन्द्रा मंडल अध्यक्ष नागेन्द्र निगम मोहन मोरे , प्रकाश शिवहरे,जीपी सिह, प्रकाश डेहरिया, शिबू सिह , विनय मदने, प्रमोद सिह,रमेश खबसे, उपस्थित थे ।