धराजी घाट बनकर लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का पुनः केंद्र बना

सुमित गुप्ता

पीपरी / सच्ची लगन और आस्था से जो ईश्वर का भजन करते हैं, भक्ति करते हैं ,उन पर ईश्वर की कृपा सदैव बनी रहती है। धराजी घाट बनकर लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का पुनः केंद्र बना कावड़ यात्रियों की सच्ची लगन और आस्था का प्रतीक है , ईश्वर की कृपा से आज घाट बन गया उक्त विचार जिले की सबसे बड़ी कावड़ यात्रा की समापन बैठक में यात्रा संयोजक

गिरधर गुप्ता द्वारा व्यक्त किए गए पूजन आरती के पश्चात समापन की बैठक ग्राम पटाडी के आदित्य वेयरहाउस पर वयोवृद्ध कावड़ यात्री रामनारायण जी मिस्त्री की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में सन 2022= 2023 में पंजीयन शुल्क राशि का आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया एवं जो राशि एकत्रित हुई उसमें से ₹25000 की राशि हनुमान मंदिर बरोठा

पर एवं ₹25000 की राशि राम रसोड़ा थाने के पास जहां राम रसोड़ा चलता है बरोठा में वहां के लिए एवं ₹25000 की राशि शिव मंदिर पीपरी निर्माण मैं अचलू खेडी में₹11000 की राशि माताजी मंदिर में, एवं ₹11000 की राशि पटाडी में शिव मंदिर पर चल रहे छत निर्माण में सहयोग स्वरूप प्रदान की गई । शेष 411000 रुपए की राशि सनातन विचार मंच परिसर पीपरी में बने मैया मनकामनेश्वरी नर्मदा मंदिर में मंदिर पर टीन शेड

निर्माण पर खर्च की जावेगी। बैठक में बतौर अतिथि जितेंद्र दरबार देवास ,गुलाब सिंह राजपूत पूर्व सरपंच बोरखेड़ा, डॉक्टर सुरेश राव पाटिल सरपंच पीपरी, माली समाज देवास के प्रमुख अखलेश जाधव, वीरेंद्र डगला एवं विवेक पंडित बरोठा के साथ 40 ग्रामों के लगभग 300 कावड़ यात्री शामिल हुए। भजनों की प्रस्तुति रमेश अंकल, विजय सिंह सेंधव, भंवर सिंह दरबार

, मुकेश कुमावत, एवं सहयोगी साथियों द्वारा दी गई । पटाडी के पूर्व सरपंच राजेश चौधरी द्वारा स्वागत भाषण दिया गया एवं सभी कावड़ यात्रियों का स्वागत किया गया कार्यक्रम में जयदेव सिंह पवार, कन्हैया पटेल क्षिप्रा ,अनार सिंह सेंधव, लक्ष्मी नारायण पटेल ,प्रभु लाल पाटीदार, रतन सिंह सेंधव,

राधेश्याम मिस्त्री ,विजय गुप्ता, पप्पू पटेल कपिल जाट सहित अधिकांश गांव के कावड़ यात्रा प्रमुख उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन प्रदीप मेहता ने किया आभार मुकेश चौधरी ने माना।