सर्वे में गंगा और राहुल बने जनता की पहली पसंद ,अब पार्टीया किसे देगी टिकट ❓

टिकट वितरण में जनजाति समुदाय की कितनी महिलाओं को टिकट मिलेगी इस पर भी लोगों की निगाहें हैं। विधानसभा चुनाव में महिलाओं को टिकट देना भी प्रमुख मुद्दा बन सकता है।

दैनिक भास्कर का एक सर्वे लोगों के मोबाइल पर वायरल हो रहा है । जिसमें घोड़ाडोंगरी विधानसभा से भाजपा के उम्मीदवारों में गंगा उइके पूर्व राज्य महिला आयोग सदस्य को 68% जनता की पसंद बताया गया है। मंगल सिंह पूर्व विधायक को 21% लोगों की पसंद बताया गया है। गीता उइके पूर्व विधायक को 5% लोगों की पसंद बताया गया है ।राहुल प्रधान को 6% लोगों की पसंद बताया गया है।

वही कांग्रेस के दावेदारों में राहुल उइके जनपद अध्यक्ष को 49% लोगों की पसंद बताया गया है । ब्रह्मा भलावी वर्तमान विधायक को 32% लोगों की पसंद बताया गया है। प्रताप सिंह पूर्व मंत्री को 19 प्रतिशत लोगों की पसंद बताया गया है ।

लोगों की माने तो यह एकदम सटीक सर्वे है और जनता अब भाजपा और कांग्रेस की ओर देख रही है कि वे जनता की पसंद को कितना तवज्जो देते हैं । जनता की पसंद के उम्मीदवार को प्रत्याशी बनाते हैं या नहीं ।

इन दिनों विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां चरम पर है। भाजपा की दूसरी सूची जारी होने की संभावनाओं के चलते लोग इंतजार कर रहे हैं कि घोड़ाडोंगरी विधानसभा से किसका नाम घोषित होता है ।

कांग्रेस ने भी अभी तक एक भी सूची जारी नहीं की है ।माना जा रहा है कि कांग्रेस की पहली सूची में घोड़ाडोंगरी विधानसभा से उम्मीदवार घोषित हो सकता है । विधानसभा चुनाव मैं दोनों ही प्रमुख पार्टियों महिलाओं को खास तवज्जो दे रही है । जहां कांग्रेस ने नारी सम्मान योजना की बात की है तो भाजपा ने भी मुख्यमंत्री लाडली बहन योजना के सहारे महिलाओं को साधने का प्रयास किया है।

टिकट वितरण में जनजाति समुदाय की कितनी महिलाओं को टिकट मिलेगी इस पर भी लोगों की निगाहें हैं। विधानसभा चुनाव में महिलाओं को टिकट देना भी प्रमुख मुद्दा बन सकता है। माना जा रहा है कि सिर्फ महिलाओं के उत्थान की बात करने से कुछ नहीं होगा । सच्ची हितेषी वही कहलाएगी जो महिलाओं को विधानसभा चुनाव में ज्यादा तवज्जो देगी । घोड़ाडोंगरी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा कांग्रेस के साथ ही गोंडवाना और जयस भी अपना उम्मीदवार उतार सकती है।

इस जनजाति बाहुल्य क्षेत्र में दोनों प्रमुख पार्टियों किसे अपना उम्मीदवार बनाती है इस और जनता की निगाहें हैं।

विधानसभा चुनाव में महिलाओं को मिलेगी टिकट या सिर्फ महिला हितेषी होने का दावा करेंगी पार्टियां ,क्या जनजाति समुदाय की महिलाओं को मिलेगा सम्मान❓