बैतूल जिले के घोड़ाडोंगरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक सज्जन सिंह उइके का 19 मार्च 2016 को निधन हो गया था । उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने आए प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा था कि पूर्व विधायक की पत्नी गंगा उइके को घोड़ाडोंगरी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा से उम्मीदवार बनाया जाएगा।
तब से ही घोड़ाडोंगरी विधानसभा क्षेत्र के मतदाता यह आस लगाए बैठे हैं कि घोड़ाडोंगरी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा द्वारा गंगा उइके को टिकट दी जाएगी । लेकिन इन 7 वर्षों में दो बार चुनाव हो चुके हैं । लेकिन जिले की राजनीति कुछ ऐसी है कि जिम्मेदारों ने मुख्यमंत्री को उनकी घोषणा की याद नहीं दिलाई और गंगा उइके को टिकट नही मिली।
अपने देहावसान के दौरान विधायक रहे सज्जन सिंह उईके के एकाएक निधन से क्षेत्र की जनता उनकी पत्नी गंगा उइके को टिकट मिले इसकी बाँट जोह रही है।
विधायक की कार्यकाल के दौरान हुई मौत के कारण विधायक की पत्नी के प्रति लोगों में सहानुभूति लहर भी है। क्षेत्र की जनता और भाजपा के समर्थक लंबे अरसे से गंगा उइके को टिकट मिले इसका इंतजार कर रहे हैं।
आने वाले कुछ महीनो में ही विधानसभा चुनाव होने हैं और जनता के बीच हुए सर्वे में भी पूर्व विधायक सज्जन सिंह उइके की पत्नी श्रीमती गंगा उइके का नाम पहले पायदान पर है ।
फिर भी जनता की पसंद को भाजपा के नेता नजरअंदाज कर रहे हैं । ऐसा संदेश जनता के बीच जा रहा है। जिससे लोगों में नाराजगी देखी जा रही है ।आने वाले कुछ ही दिनों में प्रदेश से घोड़ाडोंगरी विधानसभा सीट से किसका नाम घोषित होगा। इसका इंतजार क्षेत्र की जनता कर रही है ।
वही देखा जाए तो भाजपा समर्थकों और विरोधियों में यही चर्चा है कि घोड़ाडोंगरी विधानसभा क्षेत्र की नैया गंगा उइके ही पार लगा सकती है।








