स्कूल से गायब मिले शिक्षक सरपंच ने बनाया पंचनामा

बैतूल जिले के सरकारी स्कूलों में शिक्षा की क्या स्थिति है और लाखों रुपए तनखा लेने वाले शिक्षक अपने काम के प्रति कितने लापरवाह हैं यह सामने आया है सरकार से अपनी मांगों को मनवाने के लिए कई तरह के आंदोलन किए जाते हैं लेकिन जो काम कर रहे हैं उसके प्रति कितने लापरवाह हैं यह तो अचानक होने वाले निरीक्षण पर ही पता चलता है कुछ ऐसा ही हुआ है की निरीक्षण के दौरान स्कूल में पढ़ाने वाले शिक्षक अनुपस्थित मिले हैं इस मामले में सरपंच पंचनामा तैयार किया है और अब

इस मामले में जिम्मेदार अधिकारी क्या कार्यवाही करते हैं इसकी ओर ग्रामीण और पालक गण देख रहे हैं पंचनामा से मिली जानकारी के अनुसार शासकीय हाई स्कूल चिखली विकासखंड भीमपुर में सरपंच बलवंत आहाके ओर ग्रामीणों द्वारा स्कूल का निरीक्षण किया। सरपंच ने प्राथमिक शाला मेंढाढना का भी निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान शिक्षक मदन परमार कैलाश पवार मुकेश यादव प्रेमलता नाडेकर सुरेश क़ासदे अनुपस्थित मिले।

Comments are closed.