खेलों में शैली सिंह ने भारतीय इतिहास में दूसरी सबसे लंबी छलांग लगाते हुए एशियाई खेलों के लिए क्वालीफाई किया
पहले दुकान के गल्ले से निकाले रुपये, सीसीटीवी में पता चलने के बाद लाकर दे दिये : वायरल हुआ वीडियो
केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने इंडियन ग्रां प्री-4 में महिलाओं की लंबी कूद में जीत हासिल करने पर शैली सिंह को बधाई दी है। श्री ठाकुर ने ट्वीट में कहा कि 6 दशमलव सात छह मीटर के व्यक्तिगत प्रदर्शन के साथ वे भारत की दूसरी सबसे लंबी छलांग लगाने वाली खिलाड़ी बन गई हैं और एशियाई खेलों के लिए क्वालीफाई कर लिया है। खेल मंत्री ने कहा कि इंडियन ग्रां प्री-4 में शैली की जीत एक बड़ी उपलब्धि है जिसका भविष्य में भारतीय खेलों पर महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ेगा। श्री ठाकुर ने कहा कि टारगेट ओलंपिक पोडियम योजना के अंतर्गत शैली National Centres of Excellence बंगलुरू में कड़ा प्रशिक्षण ले रही हैं। खेल के प्रति उनका समर्पण और प्रतिबद्धता प्रेरणादायक है।
Comments are closed.