घोड़ाडोंगरी
नगर के प्रसिद्ध संकट मोचन हनुमान मंदिर बाजारढाना में नौ दिवसीय श्री राम कथा का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ महिलाओं ने मंगल कलश धारण कर राधे सरकार के साथ कथा व्यास विवेकानंद जी महाराज की मौजूदगी में गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली शिव शक्ति महिला मंडल के सदस्य श्रीराम के जयघोष के साथ कलश लिए चल रही थी झूमते गाते भगवान श्री राम की कलश यात्रा नगर के विभिन्न मार्गो से होते हुए पुनः कथा स्थल पहुंची इस दौरान कलश यात्रा का नगर में जगह-जगह स्वागत किया गया घरों से लोगों ने
श्रीरामचरितमानस का पूजन किया राधे सरकार का पूजन भी इस दौरान किया गया प्रथम दिवस की कथा सुनाते हुए श्री धाम वृंदावन से पधारे कथा व्यास पंडित विवेकानंद महाराज ने प्रथम दिन की दिव्य राम कथा में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के चरित्र का संगीत मय वर्णन करते हुए बताया भगवान श्रीराम आज्ञाकारी पुत्र आदर्शवादी भाई और आज्ञाकारी शिष्य के गुण से सुशोभित थे उत्तम चरित्र के कारण ही मर्यादा पुरुषोत्तम बने मनुष्य को संकटों के हरण व सफल जीवन के लिए
अतीक अहमद और अशरफ की हत्या के बाद लखनऊ, प्रयागराज और 73 अन्य जिलों में धारा 144 लगा दी
रामचरितमानस को आत्मसात करते रहना चाहिए। कथा व्यास ने कहा कि परमात्मा के स्मरण में ही मनुष्य का उद्धार है। मनुष्य को प्रतिदिन हर समय परमात्मा का नाम लेना चाहिए। जय श्री राम के नाम से ही सारे कष्टों का नाश होता है राम का नाम ही जीवन का आधार है इसके स्मरण करने से ही मनुष्य को मोक्ष प्राप्त होता है तथा जीवन में आने वाले संकटों से मुक्ति मिलती है। संगीतमय रामकथा के दौरान रामायण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि श्री राम चरित्र से संयुक्त शास्त्र है
आज से रात 9 से प्रतिदिन श्रीमद्भ भागवत के गूढ़ रहस्य से अवगत कराएंगे दिलीप जी गर्ग
इसलिए इसको रामायण कहा गया है। रामायण भारतवर्ष का गौरवपूर्ण इतिहास है। पूरी दुनियां में कोई ऐसा महापुरुष नहीं हुआ जिसका जीवन चरित्र ही धर्मशास्त्र बन गया हो। रामायण में भगवान राम के प्राकट्य से लेकर संपूर्ण जीवन चरित्र का बड़े ही विस्तार से वर्णन किया गया है।रामायण की आराधना उपासना करने से भगवान राम की प्राप्ति हो जाती है। भगवान राम का निवास स्थान- जहां श्री सीता लक्ष्मण और समस्त परिकरों के साथ भगवान श्रीराम विराजते हैं।
चार क्लीनिक संचालकों को दिए गए कारण बताओ सूचना पत्र
इसलिए इसका नाम रामायण है। रामायण और भगवान राम में अंतर नहीं है। भगवान राम का सुमिरन, चिंतन, ध्यान करने से जिस तरह जीव का कल्याण होता है। रामायण का सुमिरन, चिंतन, ध्यान करने से उसी तरह जीव का कल्याण होता है। कथा आयोजक शिव शक्ति महिला मंडल की रामबाई ने बताया कि प्रतिदिन श्री राम कथा 2:00 से 5:00 तक होगी 24 अप्रैल को अंतिम दिन विशाल भंडारा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा उन्होंने सभी धर्म प्रेमियों से श्री राम कथा में शामिल होकर अपने लाभ अर्जित करने की अपील की श्री राम कथा में यजमान के रूप में केशव प्रसाद अग्रवाल दिलीप यादव सहित अन्य लोगों द्वारा पूजन कार्यक्रम संपन्न कराया गया







