Sarni _वेकोली ठेका श्रमिको को शासन द्वारा निर्धारित पारिश्रमिक का नही हो रहा भुगतान:- रंजीत सिंह

विधायक प्रतिनिधी ने सांसद विधायक सीएमडी एवं मुख्य महाप्रबंधक को पत्र लिखकर उचित कार्रवाई करने का आग्रह किया

 

Sarni _सारनी । भारतीय जनता पार्टी झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक व विधायक प्रतिनिधि रंजीत सिंह ने क्षेत्र के सांसद दुर्गादास उईके विधायक योगेश पंडाग्रे वेकोली के अध्यक्ष सह प्रबंधक निर्देशक मनोज कुमार व वेकोली महाप्रबंधक पाथाखेड़ा को पत्र लिखकर वेकोली की भुमिगत खदानो में बड़ी संख्या में कार्य कर रहे ठेका श्रमिक को शासन द्वारा निर्धारित पारिश्रमिक दर से भुकतान करने हेतु पत्र लिखा है।

MADHYA PRADESH मुख्यमंत्री ने किया क्लियर नहीं बंद होंगे …..देखे वीडियो

 रंजीत सिंह ने बताया की पिछले कई महीनों से ठेका श्रमिकों द्वारा शासन द्वारा निर्धारित दर पर पारिश्रमिक का भुगतान नहीं किए जाने की शिकायत की है।
ठेका श्रमिकों को शासन द्वारा निर्धारित पारिश्रमिक का ठेकेदारो द्वारा भुगतान नहीं किया जाता है जिससे की ठेका श्रमिकों के अपने परिवार का जीविका उपार्जन करने में परेशानी हो रही है इस लिए वेकोली के ठेका श्रमीको को शासन द्वारा निर्धारित पारिश्रमिक का भुगतान सुनिश्चित करने की आवश्यकता है ।

Betul _ ऑटो पलटा 8 हम्माल हुए घायल

उन्होंने विघायक जी से चर्चा कर जल्द से जल्द इस समस्या को समाधान करने की बात की आमला सारणी क्षेत्र के विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे जी ने कहा की एक-दो दिनों में कोयलाचल क्षेत्र पाथाखेड़ा आकर इस संबंध में मुख्य महाप्रबंधक से चर्चा कर विकोली ठेका श्रमिकों की समस्या का समाधान जल्द से जल्द करूंगा ।

Betul_जिले में बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि देखें वीडियो