Betul_ सीएम के कार्यक्रम में नजर आई विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे की वजनदारी – मिला महत्व : डॉ पंडाग्रे के विकास की पहल को सीएम ने सराहा
*बैतूल* । सोमवार को बैतूल मुख्यालय पर भू अधिकार दिवस के कार्यक्रम में पधारे मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने बैतूल जिले के एकमात्र भाजपा विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे की मांगों को काफी वेटेज दिया है। सीएम ने ना केवल अपने भाषण में सारणी में नई थर्मल पावर यूनिट की स्थापना की बात दोहराई अपितु डॉ योगेश पंडाग्रे से व्यक्तिगत चर्चा में भी सारणी में 660 मेगावाट की सुपरक्रिटिकल इकाई की स्थापना के अलावा सोलर प्लांट लगाने की बात भी कही।
Transfer : भोपाल कलेक्टर सहित इन अधिकारियों के हुए ट्रांसफर
यह मांगे विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे के सर्वोच्च प्राथमिकता क्रम में शुमार रही है। सारणी में 660 मेगावाट के सुपर क्रिटिकल थर्मल पावर प्लांट इकाई की स्थापना होने से डॉक्टर योगेश पंडाग्रे को विधानसभा चुनाव में भी एक तरफा समर्थन मिलने की उम्मीद जताई जा रही है अतः सीएम की यह घोषणा डॉक्टर पंडाग्रे की राजनीति में भी प्राण फूंकने वाली साबित होगी। गौरतलब है कि हेलीपैड से कार्यक्रम स्थल तक रास्ते में भी सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सारणी में विद्युत इकाइयों की स्थापना के संबंध में विभिन्न मुद्दों को लेकर विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे से चर्चा की और कार्यक्रम स्थल पर अपने संबोधन में भी सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सारणी में विद्युत इकाइयों की स्थापना की बात कही है।
40 साल बाद मिलेंगे पुराने दोस्त : 9 अप्रैल को आयोजित होगा मिलन समारोह
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सारणी में 6.5 हजार करोड़ की लागत से थर्मल पावर प्लांट की यूनिट लगाई जाएगी जिसके लिए एनटीपीसी ने तकनीकी कार्य आरंभ कर दिया है। इसी तरह सारणी में सोलर प्लांट लगाने की बात भी सीएम ने कही है। मुख्य कार्यक्रम के बाद मंच के पीछे भाजपा कार्यकर्ताओं से चर्चा के दौरान भी सीएम ने विधायक पंडाग्रे की ओर रुख करके कहा कि आपकी तो सभी मांगे पूरी कर दी है। विकास के किसी भी मुद्दे पर कोई भी कमी नहीं आने दी जाएगी। भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि विकास के मुद्दे पर कांग्रेस हमारा मुकाबला कर ही नहीं सकती है।
विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे भी सीएम के रुख से गदगद नजर आए। उन्होंने अपने संबोधन में सीएम का धन्यवाद करते हुए कहा कि मैंने सीएम से अपने क्षेत्र के लिए जब भी जो भी मांगा उन्होंने खुले हाथों से दिया है। सारणी में पावर प्लांट स्थापना का मामला हो या सूखाढाना में औद्योगिक क्षेत्र, पाथाखेड़ा मैं बिजली लाइनों के विस्तार का मामला हो या पूरे विधानसभा क्षेत्र में 24 सड़कें स्वीकृत करने का मामला हो मैं मुख्यमंत्री जी तक जब भी जो भी मांग लेकर पहुंचा उन्होंने जनहित में तुरंत ही स्वीकृति दी है। ऐसा संवेदनशील मुख्यमंत्री होना पूरे मध्यप्रदेश के लिए सौभाग्य की बात है। डॉ पंडाग्रे ने आमला सारणी विधानसभा क्षेत्र की जनता सहित पूरे बैतूल जिले की ओर से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का अभिनंदन भी किया।
Betul_ मुख्यमंत्री आज बैतूल में – जाने क्या बोले







