पौधे लगाने की नहीं थी जगह तो पिता की स्मृति में गमले में भेंट किए पौधे

पर्यावरण के प्रति कुछ करने का जुनून हो तो इंसान कुछ भी कर सकता है। ऐसा ही कुछ देखने में आया है घोड़ाडोंगरी नगर में यहां के पाटनकर बंधुओं ने अपने पिता की स्मृति में गमलों में पौधे लगाकर भेंट किए।

नगर में बड़े ही सम्मान के साथ जाने – जाने वाले जीवन भर लोगों की सेवा में तत्पर रहने वाले स्वर्गीय डॉ केसी पाटनकर का आज जयंती अवसर था।

उनकी स्मृति में पुत्र मनोज पाटनकर देवीदास पाटनकर, हेमंत पाटनकर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोड़ाडोंगरी में बीएमओ डॉक्टर संजीव शर्मा को पौधे लगे हुए गमले भेंट किए। जो अब हॉस्पिटल परिसर की शोभा बढ़ा रहे हैं।

वही इस अवसर पर शासकीय कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल में भी प्राचार्य विवेक तिवारी स्कूल स्टाफ एवं छात्राओं के सामने – पौधे लगे हुए गमले भेंट किए। जिसका विद्यालय की छात्राओं और स्टाफ ने तालियां बजाकर स्वागत किया। वहीं प्राचार्य विवेक तिवारी ने भी पाटनकर बंधुओं की पहल का स्वागत किया और कहा निश्चित ही किसी काम को करने की कोई चाह हो तो व्यक्ति राह खोज ही लेता है ।

मनोज पाटनकर सदैव पर्यावरण के प्रति नगर में कार्य करते रहते हैं और आज उन्होंने स्कूल परिसर और हॉस्पिटल परिसर में पौधे लगाने की जगह नहीं होने के कारण गमलों में लगे हुए खूबसूरत पौधे भेंटकर। यह संदेश दिया की पर्यावरण के लिए हम किसी भी रूप में अपनी भागीदारी निभा सकते हैं । निश्चित ही इस पहल से बच्चे भी मोटिवेट होंगे।इस अवसर पर राजेन्द्र मालवीय, आशीष अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, नीरज साहू भी मौजूद थे।