सारणी में आम आदमी पार्टी के नेतृत्व में लोगों ने किया प्रदर्शन पुलिस को सौंपा ज्ञापन

सारणी में आम आदमी पार्टी के नेतृत्व में लोगों ने पुलिस को ज्ञापन सौंपा है ज्ञापन में बताया कि प्रति , आम आदमी पार्टी जिला बैतूल ( म.प्र . ) ज्ञापन के 01/023 श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जी , पुलिस अधीक्षक कार्यालय , जिला बैतूल म.प्र . 4 R 3g अनुविभागीय He 33 wal अधिकारी द्वारा : श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी सारणी महोदय जी विषय : – सारणी नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 15 अम्बेडकर नगर में हुई मृतक गर्भवती महिला के साथ चौकी पाथाखेड़ा के उपस्थित पुलिस कर्मियों द्वारा चौकी में शिकायत के दौरान निंदनीय व्यवहार की शिकायत बाबत । महोदय जी , सविनय विषयांतर्गत लेख हैं कि

नगर पालिका परिषद सारणी क्षेत्र के वार्ड नंबर 15 अम्बेडकर नगर पाथाखेड़ा क्षेत्र में मार्च को वार्ड में दोपहर में 2 युवकों में मारपीट कि घटना घटित हुई जिसमें मृतक गर्भवती महिला रोशनी सिंग के छोटे भाई ने जाकर मारपीट को रोकने का प्रयास किया जिसमें अन्य मारपीट करने वाले युवक ने उसके साथ भी मारपीट करी ये सब देख उसकी बहन जो की 4 माह की गर्भवती भी थी उनका झगड़ा शांत करने के लिए उन्हें रोकना चाहा जिसमें आरोपित युवक ने उन्हें पेट पर जोर से धक्का दिया जिसके कारण वो पेट के बल गिर गई और वो घबराहट के कारण अस्वस्थ हो गई उसी हालत में उसके भाई ने अपने एक दोस्त से बाइक बुलाकर बहन को लेकर चौकी पहुंचा जहां अपनी और अपनी बहन के साथ हुई

घटना को लेकर , लेकिन पुलिस कर्मी द्वारा मृतक गर्भवती महिला के छोटे भाई की बात सुने बिना ही महिला से कहा की तुझे कहां घसीटा ज्यादा दोनों भाई बहन नाटक मत करो नहीं तो तेरे भाई को भी अंदर करूंगा और मारूंगा भी चल जाओं यहां से तत्पश्चात पीड़ित मृतक महिला तड़पती वापस अपने घर अपने छोटे भाई के दोस्त के साथ घर बाइक से वापस आ गई और अपनी आप बीती और पेट में दर्द को लेकर अपनी भाभी को घर में बताया और छोटी बहन जो की बाहर रहती हैं उसे घटना कि जानकारी और दर्द की जानकारी दी गई

उसके छोटे भाई जिसे मुंह में मारपीट के दौरान चोट आई थी पुलिस चौकी के जिम्मेदार लोगों ने उसका एमएलसी तक नहीं कराया दोपहर से रात्रि कालीन देर रात तक उसे चौकी में बिठाकर रखा उसकी बहन घर में पेट दर्द से कराहती रही शाम 6:47 बजे उसकी भाभी आम आदमी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय परिषद सदस्य अजय सोनी के घर जाकर एसपी महोदया से इस घटना की जानकारी देने के लिए मोबाइल नंबर मांगने गई उनके द्वारा उनके फोन पर अजय सोनी जी द्वारा मृतक महिला की भाभी के नंबर पर तत्काल बैतूल एसपी सिमाला प्रसाद जी का नंबर दिया गया

जिसके उपरांत परिजनों द्वारा कॉल किया गया पर आपका कॉल रिसीव नहीं हुआ रात्रिकालीन परिजनों ने दर्द से परेशान गर्भवती महिला को रात्रि कालीन 12 बजे के बाद घोड़ाडोंगरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शासकीय एम्बुलेंस से ले जाया गया

जहां उचित उपचार न होने के कारण उन्हें पुनः 2 मार्च को प्रातः काल 5 बजे के बाद जिला अस्पताल उनकी भाभी और बड़ी मां के साथ शासकीय एम्बुलेंस से 6:30 से 7 बजे के बीच पहुंच गए थे जहां उनका उपचार कुछ देर तक चला और प्रॉपर उपचार न मिलने के कारण निजी अस्पताल मुले के यहां ले जाया गया जहां तकरीबन 15 मिनट बाद ही उपचार करने से मना कर दिया फिर पुनः : जिला अस्पताल ले जाया गया जहां 2 मार्च को दोपहर 1 बजे के बाद उनकी मौत हो गई न समय पर मृतक गर्भवती महिला की चौकी में सुनवाई हुई न समय पर उपचार मिला अगर । मार्च को ही स्थानीय पुलिस प्रशासन अपनी जिम्मेदारी का निर्वाहन पीड़ित महिला के साथ करता तो शायद

आज ये घटना घटित नहीं होती परिजनों का आरोप हैं कि समय पर पुलिस कर्मियों ने अपनी जिम्मेदारी का निर्वाहन नहीं किया न महिला पुलिस कर्मी से कोई पूछताछ करने की जानकारी प्रदाय की उल्टा चौकी से निकल जाने को कहां इस तरह का जनता के साथ व्यवहार कदाचित उचित नहीं हैं आज वो महिला सही समय पर उचित उपचार के अभाव में उसकी सुनवाई नहीं होने के कारण मौत की नींद सो गई अन्य युवक पर पुलिस प्रशासन द्वारा 323/304 की कार्यवाही भी हो गई पर आम आदमी पार्टी ये पुलिस अधीक्षक महोदयजी से पूछना चाहती हैं कि क्या इस तरह का निंदनीय व्यवहार किसी भी नागरिक के प्रति शिकायत के दौरान सही हैं पुलिस का भय अपराधियों में होना चाहिए

न कि समाज में आज लगातार सारणी नगर पालिका क्षेत्र के कई मलिन बस्तियों में कई वार्डों की गलियों में नशा का कारोबार फल फूल रहा हैं दो शासकीय उपक्रमों में बंद होती खदाने , बन्द होते प्लांट की इकाइयों उजड़ते शहर बढ़ते पलायन के कारण लगातार चोरियां बढ़ रही हैं अवैध रूप से कबाड़ खाने संचालित हो रहे हैं अवेध अहाते संचालित हो रहे है आज युवा पीढ़ी नशे में अपराध की और बढ़ रही हैं और अपराध करने पर आतुर हो गई हैं आज सारणी नगर पालिका क्षेत्र में पर्याप्त पुरुष / महिला पुलिस कर्मियों का लंबे अंतराल से कमी चली अा रही हैं

जिसके कारण दिन प्रतिदिन अपराध बढ़ते जा रहे हैं अवेध गतिविधियों पर पुलिस प्रशासन के अमले की कमी से अंकुश लग पाना मुश्किल सा हो गया हैं आम आदमी पार्टी उपस्तिथ वार्डवासी , मृतक गर्भवती महिला के परिजनों की ये मांग हैं कि जिस तरह से आरोपी युवक को मार्च को गिरफ्तार नहीं किया गया आरोपी उस दिन चौकी में ही मौजूद था जब उसे छोड़ दिया गया और जब महिला की मौत हो गई तो वो फरार हो गया और 4 मार्च को पुलिस कर्मियों द्वारा पकड़ा जाना बतलाया गया तो ये सभी विषयों में जो समय पर मृतक महिला की सुनवाई नहीं होना , उपचार न मिला पाना

मृतक के भाई का हादसे के दिन एमएलसी न कराना और आनन फानन में 2 मार्च को शाम में वार्ड में आकर मृतक के परिजनों वार्ड वासियों के बयान लेना भाई को एमएलसी के लिए घोड़ाडोंगरी अस्पताल ले जाना इस तरह की घोर लापरवाही के कारण आज दो घर उजड़ गए , एक अपराधिक मामले में जेल गया दूसरी महिला उपचार और सुनवाई के अभाव में अपने 4 माह के बच्चे के साथ ही मौत की नींद सो गई

इसमें स्थानीय पुलिस कर्मियों का भी गेर जिम्मेदाराना निंदनीय व्यवहार , समय पर उचित कार्यवाही न होना उजागर हुआ हैं जिसमें जमीनी हकीकत को देखते उस उस दौरान कार्यरत पुलिसकर्मियों पर भी वैधानिक निष्पक्ष कार्यवाही किए जाने की मांग हम सभी करते हैं । दिनांक : – 07/03/2023 अजय सोनी राष्ट्रीय परिषद सदस्य , आम आदमी पार्टी ।