अग्नि वीर भर्ती में चयनित छात्रों को सम्मानित किया

 ! बैतूल : पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रावास हमलापुर में छः छात्र रुपेश मोहने, राजेश यादव, तुलाराम यादव, मुकेश यादव, इंद्रराज यादव,देवेंद्र साहू का अग्निवीर भर्ती में चयन हुआ जिसके उपलक्ष्य में पुलवामा अटैक में शहीद हुए वीरों को श्रद्धांजलि दी गई चयनित उम्मीदवारों का विदाई समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया इस अवसर पर छात्रवास में पढ़ने वाले छात्रो को सहायक संचालक नरेंद्र गौतम एवं छात्रावास अधीक्षक नीरज बारस्कर ने अग्निवीर भर्ती में चयनित होने से संबंधित बारीकियों तथा सफलता के मूलमंत्र को बताया उन्हें कैसी तैयारी करनी है इन सारी चीजों बारीकियों से अवगत कराया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दुर्गा वार्ड के पार्षद संतोष भलावी छात्रवास के कर्मचारी धनराज बामने,पूनम अखंडे, मनीष मोगिया सहित सभी छात्रगण मौजूद रहे

Leave A Reply

Your email address will not be published.