कलेक्टर ने पहले बच्चों के साथ की प्रार्थना फिर किया भोजन

गणतंत्र दिवस के अवसर पर मध्यान्ह भोजन योजनांतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला सोमवारी पेठ में आयोजित विशेष भोज में कलेक्टर श्री अमनबीर सिंह बैंस, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजा पंवार, सीईओ जिला पंचायत श्री अभिलाष मिश्रा, सहायक कलेक्टर श्री दिव्यांशु चौधरी सहित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने बच्चों के साथ बैठकर भोजन किया। गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित विशेष भोज स्कूल में ही तैयार की गई पोषण वाटिका में पैदा की गई जैविक सब्जियों से तैयार किया गया था। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष एवं कलेक्टर ने स्कूल परिसर में पौधरोपण किया एवं पोषण वाटिका का अवलोकन किया एवं सराहना की। इस दौरान जनपद पंचायत बैतूल की अध्यक्ष श्रीमती इमलाबाई जावलकर भी मौजूद थीं।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.