आसमान में इस समय अनोखा नजारा

आज आसमान में बहुत ही अनोखा और सुंदर खगोलीय नजारा देखा जा रहा है। आसमान में चंद्रमा, शुक्र और शनि तीन ग्रहों की युति आसमान में एकदम साफ और स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है। इस अनोखी खगोलीय घटना का नजारा हम सभी खुली आंखों से देख सकते है। आकाश में पश्चिम दिशा की तरफ चंद्रमा, शुक्र और शनि ग्रह तीनों एक साथ नजर आ रहे है।
23 जनवरी को द्वितीया तिथि पर सायन गणना के अनुसार चंद्रमा कुंभ राशि में 27 अंश और 2 कला पर होगा और उसकी क्रांति 16 अंश 59 कला दक्षिण होगी।
शुक्र ग्रह कुंभ राशि में 25 अंश 13 कला पर होगा और उसकी क्रांति 14 अंश 29 कला दक्षिण होगी। इसी प्रक्रार शनि ग्रह भी कुंभ राशि में 24 अंश 50 कला पर होगा और उसकी क्रांति 14 अंश 25 कला दक्षिण होगी। चंद्रमा के साथ शुक्र और शनि ग्रह एक ही राशि में अत्यंत पास-पास हैं।
शनि 17 जनवरी को कुंभ राशि में प्रवेश कर चुके हैं और शुक्र भी 22 जनवरी को कुंभ राशि की यात्रा पर हैं वहीं चंद्रमा 23 जनवरी की शाम को कुंभ राशि में विचरण करेंगे। ऐसे में आज शाम को शुक्र-शनि और चंद्रमा का एक राशि में एक साथ रहेंगे। इस तरह से आज शाम को चंद्रमा,शुक्र और शनि तीनों ही एक-दूसरे के बेहद करीब नजर आ रहे है। सोमवार, 23 जनवरी 2023 को चंद्रमा 07 बजकर 54 मिनट पर अस्त हो रहा है। ऐसे में लोग इस शनि-शुक्र और चंद्रमा के अनोखे नजारे को करीब 1 घंटा 30 मिनट तक बहुत ही अच्छी तरह देख सकेंगे। इस अनोखे नजारे को लोग अपने घर की छत पर खड़े होकर खुली आंखों से बहुत ही अच्छी तरह से देख सकते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.