गायत्री प्रज्ञा पीठ शोभापुर कॉलोनी का वार्षिक उत्सव

 

12 दिसंबर से 14 दिसंबर तक चलेगा गायत्री प्रज्ञा पीठ शोभापुर का वार्षिक उत्सव:-

गायत्री प्रज्ञा पीठ शोभापुर कॉलोनी की 16 वी वर्षगांठ के पावन अवसर पर 12 दिसंबर से प्रारंभ हुए वार्षिक उत्सव के कार्यक्रम में कल भव्य कलश यात्रा नगर वासियों को आमंत्रण श्रीमद् पावन प्रज्ञा पुराण कथा के आमंत्रण के उद्देश्य संपन्न हुई
कलश पूजन का कार्यक्रम सारनी नपा अध्यक्ष किशोर बरदे भाजपा मंडल महामंत्री प्रकाश शिवहरे पार्षद योगेश बर्डे अनुसूचित मोर्चा के मंडल महामंत्री प्रकाश डेहरिया के कर कमलों से संपन्न कराया गया।
कलश पूजन उपरांत आगंतुक अतिथियों ने कलश यात्रा झंडी दिखाकर कलश यात्रा प्रारंभ की तदुपरांत गायत्री प्रज्ञा पीठ शोभापुर कॉलोनी की माताओं-बहनों ने कलश धारण कर नगर में भव्य कलश यात्रा निकालकर नगर वासियों को श्रीमद् पावन प्रज्ञा पुराज कथा के श्रवण व पूजन आमंत्रण का दिया ।
गायत्री प्रज्ञा पीठ शोभापुर कॉलोनी वार्षिक समारोह के कार्यक्रम अंतर्गत 13 दिसंबर को विशेष देव पूजन,पंचकुंडी गायत्री महायज्ञ,संस्कार सद्ग्रंथ स्थापना समारोह एवं सतसाहित्य पाठक सम्मेलन 1008 वेदीय दीपयज्ञ व 14 दिसंबर को देव पूजन, गायत्री महायज्ञ,विभिन्न संस्कार,दिव्य दर्शन,महा आरती, पूर्णाहुति, विशाल भंडारा प्रसादी वितरण कार्यक्रम .संपन्न कराए।
इस कार्यक्रम मे मुख्य प्रबंधक ट्रस्टी भोजराज पण्डाग्रे, ट्रस्टी दिलीप माटे, गणेश पंवार, सरला बनखेडे छाया विश्वकर्मा, मनीष मालवी, रोहित, विनोद झरबडे़ ने कार्यक्रम का संचालन किया प्रज्ञा पीठ व नगर की मातृशक्ति बडी संख्या मे उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.