अग्निवीर का एडमिट कार्ड डाउनलोड किए जा सकते है

भारतीय सेना की वेबसाइट से अग्निवीर का एडमिट कार्ड डाउनलोड किए जा सकते है
________________________________

सेना भर्ती कार्यालय भोपाल में 27 अक्टूबर से 7 नवंबर तक मोतीलाल नेहरू स्टेडियम लाल परेड ग्राउंड पर अग्निवीर भर्ती की जा रही है इसमें भोपाल के साथ ही 8 जिलों के प्रत्याशियों को अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर तकनीकी, अग्निवीर क्लर्क, अग्निवीर स्टोरकीपर तथा अग्निवीर ट्रेडमैन के लिए सेना भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है।

सेना भर्ती के डायरेक्टर कर्नल श्री बाकुडी ने बताया कि भोपाल में 27 अक्टूबर से सेना की भर्ती शुरू होगी जो 7 नवम्बर तक चलेगी।

भर्ती में भोपाल, बैतूल, छिंदवाड़ा, नर्मदापुरम, हरदा, राजगढ़, रायसेन, सीहोर और विदिशा के प्रत्याशी भाग ले सकते हैं, इसके अतिरिक्त किसी अन्य जिले के युवा को इस भर्ती में मौका नहीं मिलेगा।

भारतीय सेना में भर्ती के लिये जिन प्रत्याशियों ने आवेदन किए है और उन्हें अब तक एडमिट कार्ड नहीं मिले हैं वह सेना की अधिकारिक वेबसाइट www.join Indianarmy.nic.in पर लॉगइन कर एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। आवेदक अपने आवेदन की स्थिति की जानकारी भी देख सकते हैं ।

यदि किसी उम्मीदवार को समस्या आ रही है तो अपनी क्वेरी भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर भेज सकता है या इसके संबंध में 22 अक्टूबर को सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक लाल परेड ग्राउंड में स्थित शिकायत कक्ष में संपर्क कर सकता है।

सेना कार्यालय के निर्देश अनुसार एडमिट कार्ड में दिए समय पर रैली अधिसूचना के मुताबिक दस्तावेज लेकर भर्ती के लिए आना होगा। आवेदन ठीक से भरा होने पर एडमिट कार्ड भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किए जा चुके हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.