मन की बात कार्यक्रम 30 अक्‍टूबर को ,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा लोग अपने विचार साझा करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आकाशवाणी पर मन की बात कार्यक्रम 30 अक्‍टूबर को

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 30 अक्‍टूबर को आकाशवाणी पर अपने मन की बात कार्यक्रम के लिए लोगों से विचार और सुझाव साझा करने का अनुरोध किया है। यह मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात की 94 वीं कडी होगी। प्रधानमंत्री ने कहा है कि लोग उन विषयों पर अपने विचार साझा करें जिसके बारे में उन्‍हें मन की बात कार्यक्रम की अगली कडी में बात करनी चाहिये। लोग नमो ऐप या माईगॉव ओपन फोरम पर अपने विचार साझा कर सकते हैं। वे टोल-फ्री नंबर 1800-11-7800 पर भी डायल कर प्रधानमंत्री के लिए अपना संदेश हिंदी या अंग्रेजी में रिकॉर्ड करा सकते हैं। फोन लाइनें 28 अक्‍तूबर तक खुली रहेंगी। लोग 1922 पर मिस्ड कॉल भी दे सकते हैं और एसएमएस  लिंक प्राप्‍त होने पर प्रधानमंत्री को अपने सुझाव दे सकते हैं।