विद्युत कर्मचारियों की हड़ताल को समर्थ देने उनके बीच पहुंचे रामू टेकाम
बैतूल। जिला मुख्यालय बैतूल में मध्यप्रदेश विद्युत मंडल तकनीक कर्मचारी संघ, मध्यप्रदेश विद्युत अधिकारी कर्मचारी संघ, बिजली आउटसोर्स कर्मचारी संघ,बाह्य स्तरोत विद्युत कर्मचारी संगठन के संयुक्त तत्वावधान में संविदा आउट सोर्सिंग कर्मचारी की जायज़ 3 मांगो को लेकर अनिश्चितकालीन काम बंद हड़ताल की जा रही हैं।
जिसको लेकर आज विद्युत विभाग के कर्मचारियों के बिच पूर्व लोकसभा प्रत्याशी एवं मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रदेश महासचिव रामू टेकाम ने पहुँचकर धरना प्रदर्शन में शामिल हुए एवं उनका समर्थन किया।
श्री टेकाम ने आंदोलनकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि *2023 में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनते ही आपकी जायज़ मांगो को पूरा करने का प्रयास करेंगे*
मप्र की भाजपा सरकार युवाओं के भविष्य को अंधेरे में डाल रही है।
लाखों युवा बेरोजगार हो गए हैं। लेकिन शिवराज सरकार जुमलों में सरकार चला रही है।
इस भ्रष्टाचारी सरकार को बदलना है।
और माननीय कमलनाथ जी के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार को सत्ता में लाना है।
उपस्थित विधुत कर्मचारी संगठन के पदाधिकारियों ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी के नाम कांग्रेस नेता रामू टेकाम को ज्ञापन सौंपा।