बिजली और बिल की समस्या का होगा समाधान, इन स्थानों पर शिविर का आयोजन
उपभोक्ताओं की विद्युत एवं बिल संबंधित समस्याओं के निराकरण के लिए वितरण केन्द्रों पर शिविरों का आयोजन
———————————-
मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा उपभोक्ताओं की विद्युत एवं बिल संबंधित समस्याओं के निराकरण के लिए उत्तर-दक्षिण संभाग एवं मुलताई क्षेत्र के विद्युत वितरण केन्द्रों पर 20 जनवरी से 30 जनवरी तक शिविर आयोजित किए जाएंगे। ये शिविर विभिन्न तिथियों में प्रात: 11 बजे से 4 बजे तक संबंधित ग्राम पंचायत भवन में आयोजित होंगे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड दक्षिण संभाग में 20 जनवरी को विद्युत वितरण केन्द्र भैंसदेही के चिचोलाढाना, सांवलमेंढा, झल्लार एवं सातनेर के ग्राम पंचायत भवन में आयोजित किए जाएंगे।
इसी प्रकार उत्तर संभाग में 20 जनवरी को विद्युत वितरण केन्द्र आमला के ग्राम जमदेही एवं शाहपुर के भौंरा में ग्राम पंचायत भवन में शिविर आयोजित किए जाएंगे।
मुलताई क्षेत्र में 20 जनवरी को विद्युत वितरण केन्द्र प्रभातपट्टन के तिवरखेड़, दुनावा, सांईखेड़ा के खेडक़ोर्ट, घाटबिरोली एवं बिसनूर ग्राम पंचायत भवन में शिविर आयोजित किए जाएंगे।
