सर्राफा संघ के अध्यक्ष नियुक्त हुए हितेंद्र सोनी

 

शहर के प्रतिष्ठित व्यापारिक संगठन के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों की आम बैठक का आयोजन दिनांक 2 जनवरी 2023 को शोभापुर कॉलोनी में रखा गया। जिसमें बड़ी संख्या में सारनी नगर के सर्राफा व्यवसाई उपस्थित है सभी व्यवसायियों ने एक राय होकर नगर के सर्राफा संघ का पुनर्गठन करने की मांग पर सहमति बनाई सर्वसम्मति से शोभापुर कॉलोनी योगिता ज्वेलर्स के संचालक हितेंद्र सोनी (गोलू) को अध्यक्ष,मोना ज्वेलर्स शोभापुर के संचालक देवेंद्र सोनी को सचिव,अम्बा ज्वेलर्स सारनी गोविंद सोनी को उपाध्यक्ष व नितेश सोनी को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। साथ ही मिश्रीलाल सोनी,उमाशंकर सोनी,अरविंद सोनी,राजू सोनी सारनी सर्राफा संघ के संरक्षक नियुक्त हुए। सर्राफा संघ के नवनियुक्त अध्यक्ष नियुक्त होने पर सभी सराफा व्यापारियों ने हितेंद्र (गोलू) सोनी को बधाई व शुभकामनाएं दी ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.