कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा के पति रॉबर्ट वाड्रा की उस अपील को खारिज :सरकार भ्रष्टाचार के मामले में किसी को माफ नहीं करेगी
राजस्थान उच्च न्यायालय ने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा के पति रॉबर्ट वाड्रा की उस अपील को खारिज कर दिया है जिसमें उसने बीकानेर में हुए भूमि सौदे में धन शोधन से संबंधित मामले को रद्द करने की अपील की थी। इस पर कांग्रेस को निशाना बनाते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता गौरव भाटिया ने संवाददाताओं को बताया कि न्यायालय का यह फैसला बहुत गंभीर है। उन्होंने आरोप लगाया है कि राजस्थान और हरियाणा में कांग्रेस शासन के दौरान किसानों की जमीन हडपी गई और राबर्ट वाड्रा को दे दी गई थी।
श्री भाटिया ने पूरे विश्वास के साथ कहा कि सरकार भ्रष्टाचार के मामले में किसी को माफ नहीं करेगी।
एक प्रश्न के उत्तर में श्री भाटिया ने कहा कि मामले की जांच कर रही एजेंसियां स्वतंत्र रूप से कार्य कर रही हैं और गिरफ्तार करने और न करने के मामले में वे स्वयं फैसला करेंगी।







