बड़ी धूमधाम से मनाया धर्म प्रेमियों ने ईशु मसीह का जन्म उत्सव

 

शोभापूर कॉलोनी
महेश कुमार नागवंशी

शोभापूर कॉलोनी के शक्ति नगर के हाल्ले लूयाह चर्च में हर साल 25 दिसंबर को दुनियाभर में बड़ी ही धूमधाम से क्रिसमस पर्व मनाया गया क्रिसमस का त्यौहार प्रभु यीशु के जन्म को सेलिब्रेट करने के लिए ईसाई समुदाय के लोगों द्वारा बड़ी धूम धाम से मनाया गया । बच्चों के लिए यह पर्व काफी उत्साह से भरा होने के कारण नई नई पोशाक की झांकियों ने सभी को आश्चर्य चकित कर दिया बच्चो द्वारा सुबह से चर्च में धार्मिक गाने नाटक नृत्य आदि चलते रहे । यह पर्व मूल रूप से ईसाई समुदाय के लोगों से सम्बंधित नही होकर अन्य समाज के लोगो द्वारा भारी संख्या में चर्च पहुंच कर प्रभु यीशु मसीह का जन्म उत्सव मनाया गया। जिसमे बडी संख्या में आस पास के बिचवा, छतरपुर ढूमकाढाना घोड़ाडोंगरी सलैया बगडोना आदि कई गांवों से धर्म प्रेमियों ने अपना समय और सहयोग देकर उत्सव में भाग लिया

Leave A Reply

Your email address will not be published.