वार्षिकोत्सव में बच्चों ने दी शानदार प्रस्तुति

वार्षिकोत्सव में बच्चों ने दी शानदार प्रस्तुति

सारणी स्थानीय आदर्श गायत्री विद्यापीठ उच्च माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को वार्षिकोत्सव मनाया गया. जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने एकल व सामूहिक नृत्य, गीत, नाटक ,कविता के माध्यम से एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी .विद्या एवं वाणी की देवी सरस्वती वंदना तथा सद्बुद्धि प्रदायिनी वेदमाता गायत्री के समक्ष मुख्य अतिथि किशोर बर्दे नगर पालिका अध्यक्ष ,विजय पडलक एवं पी जे शर्मा वरिष्ठ समाजसेवी ने दीप प्रज्वलित कर सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत की .कार्यक्रम में नागेन्द्र निगम बीजेपी मंडल अध्यक्ष तथा योगेश बरडे, प्रकाश शिवहरे, संदीप झपाटे ,प्रवीण सोनी ,रवि पांसे, विवेक कोसे ,पंडित राम नारायण मिश्रा ,अनिल शुक्ला तथा निर्णायक श्रीमती रेनू त्रिपाठी, रश्मि भागवत, श्रद्धा त्रिपाठी ,सहित आदर्श गायत्री प्रज्ञा पीठ शिक्षण समिति के पदाधिकारी गण, गायत्री परिवार ट्रस्ट सारणी के सदस्य, विद्यालय स्टाफ तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित थे

Leave A Reply

Your email address will not be published.