शासकीय महाविद्यालय सारणी में एक दिवसीय करियर मार्गदर्शन प्रशिक्षण का किया गया

*आयोजन शासकीय महाविद्यालय सारणी में आज स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के अंतर्गत एक दिवसीय *करियर मार्गदर्शन प्रशिक्षण* का आयोजन किया गया । महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य श्री प्रदीप पंद्राम ने बताया की इस योजना के अंतर्गत विद्यार्थियों के भविष्य से संबंधित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाता है। जिसमें आज बैतूल जिले के *मेडिटेक कैरियर इंस्टिट्यूट* के संस्थापक डॉक्टर राजा धुर्वे को मुख्य वक्ता के रूप में आमंत्रित किया गया।

जिन्होंने महाविद्यालय के विद्यार्थियों को जीवन में आने वाली समस्याओं के साथ अपने भविष्य के निर्माण एवं आगामी आने वाले समय में विभिन्न भर्तियों से संबंधित जानकारी दी एवं तैयारियों के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर मेडिटेक करियर इंस्टीट्यूट से श्री जगदीश परते, श्री सौरभ सलामे, श्री प्रियांश कुमरे महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी डॉ रश्मि रजक समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.