भाजपा जनजाति मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति में शामिल हुए प्रदेश मंत्री दीपक उइके

 

कार्यसमिति में 2023 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक प्रस्ताव हुए पास

घोड़ाडोंगरी — भाजपा जनजाति मोर्चा मध्यप्रदेश की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का आयोजन झाबुआ जिले के थांदला में आयोजित किया गया मोर्चे की प्रदेश कार्यसमिति में देश एवम प्रदेश के दिग्गज नेताओं ने मध्यप्रदेश के जनजाति मोर्चा के पदाधिकारियों के साथ 2023 के विधानसभा चुनाव को लेकर गहन चिंतन किया ज्ञात हो मध्यप्रदेश में सरकार बनाने में आदिवासी वोट बैंक को महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि मध्यप्रदेश में 47 विधानसभा सीट आदिवासी के लिए आरक्षित है साथ ही लगभग 82 विधानसभा सीटों में आदिवासी वोटर चुनाव परिणाम को प्रभावित करते है इसलिए मध्यप्रदेश में आदिवासी सीटो पर खासा फोकस पार्टी संगठन द्वारा किया जा रहा है 28 एवम 29 अक्टूम्बर को मध्यप्रदेश के आदिवासी बाहुल्य जिला झाबुआ के थांदला तहसील में जनजाति मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति आयोजित की गई इस कार्यसमिति में मध्यप्रदेश के लगभग 200 प्रमुख आदिवासी नेताओ को बुलाया गया था जहाँ कार्यसमिति में मध्यप्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा,प्रदेश संघटन महामंत्री हितानन्द शर्मा,केन्द्रीय मंत्री फग्गन सिंग कुलस्ते,ओमप्रकाश धुर्वे मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव,महामंत्री गजेंद्र पटेल सहित दिग्गज नेताओं ने 2023 के विधानसभा चुनाव को लेकर गहन चिंतन कर आदिवासी के लिए भारत सरकार एवम मध्यप्रदेश सरकार की योजनाओं को7 जमीनी स्तर में लागू करने एवम मोर्चा के सन्गठन को मजबूत करने पर विचार विमर्श किया गया
इस कार्यसमिति में जनजाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री दीपक उइके भी शामिल हुए
दीपक उइके ने कार्यसमिति में वरिष्ठ नेताओं के सामने मंच साझा कर आदिवासी विधानसभा में संगठन के सामने क्या चुनोती है और उस चुनोती को कैसे खत्म करे पर अपनी विचार रखे इस कार्यसमिति में उइके के नेतृत्व में डॉ महेंद्र सिंग चौहान,जिला अध्यक्ष सीताराम
चड़ोकर,महामंत्रीद्वय विनोद वटी,राधेश्याम उइके,शोध प्रभारी सुनील भलावी ने भी बैठक में हिस्सा लिया