अभ्यास मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को छह रन से हराया

आईसीसी ट्वेंटी-ट्वेंटी वर्ल्ड कप के अभ्यास मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को छह रन से हराया

आईसीसी ट्वेंटी-ट्वेंटी वर्ल्ड कप के अभ्यास मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को छह रन से हरा दिया। ब्रिस्बेन के गाबा में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत के 187 रन के लक्ष्य के जबाव में ऑस्ट्रेलिया निर्धारित 20 ओवर में 180 रन ही बना सकी। एक अन्य अभ्यास मैच में दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 9 विकेट से हराया। वहीं दूसरे अभ्‍यास मैच में इंग्‍लैण्‍ड ने पाकिस्‍तान को छह विकेट से हरा दिया है।

वहीँ क्वालीफाइंग मुकाबले में ग्रुप बी स्कॉटलैंड ने वेस्टइंडीज को 42 रन से पराजित किया। ग्रुप बी में ही एक अन्‍य मुकाबले में ज़िम्बाब्वे ने आयरलैंड को हरा दिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.