क्या होंगे हिंदी में MBBS की पढ़ाई के फायदे जाने

भारत सरकार द्वारा #MBBS का पाठ्यक्रम मातृभाषा में शुरू करने का बहुत ही सरहानीय कदम है। भारतीय चिकित्सा पद्धति को आगे ले जाने के लिए हमारे देश की सरकार तेजी से काम कर रही है: डॉ. अंकित सोनी, अस्थि रोग विशेषज्ञ, भोपाल

यह अत्यंत हर्ष का विषय है कि #MBBS का पाठ्यक्रम मातृभाषा में पढ़ाया जा रहा है। मै माननीय मुख्यमंत्री Shivraj Singh Chouhan एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री Vishvas Kailash Sarang को आभार प्रकट करना चाहता हूं: डॉ.पीएन अग्रवाल, वरिष्ठ श्वास रोग विशेषज्ञ भोपाल, मध्यप्रदेश

मातृभाषा को चिकित्सा शिक्षा एवं उच्च शिक्षा में शामिल करें। मुझे बहुत प्रसन्नता है कि मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य बन गया है जो मेडिकल की पढ़ाई हिंदी में कराएगा WHO के अनुसार मातृभाषा में #MBBS की पढ़ाई करवाने वाले देशों में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य व्यवस्था अन्य देशों से बेहतर है, तो हमें उस बात से बल मिला कि मेडिकल की पढ़ाई हिंदी में होनी चाहिए मातृभाषा में #MBBS शुरू होने से हिंदी भाषी विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा। ये काम हमने वॉररूम ‘मंदार’ स्थापित कर मिशन मोड में पूर्ण किया #NEET जैसी परीक्षाएं हिंदी और अंग्रेजी दोनों में होती हैं, जब पढ़ाई मातृभाषा में होगी तो हिंदी भाषी विद्यार्थियों के लिए सुविधा हो जाएगी: चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री Vishvas Kailash Sarang