शिवसेना का चुनाव चिन्ह फ्रीज,आयोग ने कहा कि दोनों गुट अब नए नाम से जाने जाएंगे

निर्वाचन आयोग ने उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे- दोनों गुटों पर शिवसेना का नाम और प्रतीक-चिह्न का उपयोग करने पर रोक लगाई

 

निर्वाचन आयोग ने महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और वर्तमान मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे- दोनों गुटों पर शिवसेना का नाम और पार्टी के प्रतीक-चिह्न तीर-धनुष का उपयोग करने पर रोक लगा दी है। यह रोक अंधेरी-पूर्व विधानसभा उप-चुनाव के लिए लगाई गई है। आयोग ने एक अंतरिम आदेश जारी कर दोनों प्रतिद्वंद्वी गुटों पर इस मामले में अंतिम निर्णय होने तक पाबंदी लगा दी है ताकि वे अपने अधिकारों और हितों की रक्षा कर सकें।
 
आयोग ने कहा कि दोनों गुट अब नए नाम से जाने जाएंगे और यह नाम शिवसेना शब्द से जुड़ा भी हो सकता है। आयोग ने यह भी कहा है कि दोनों गुटों को उप-चुनाव के लिए अपना नया प्रतीक-चिह्न चुनना होगा। आयोग ने दोनों गुटों से कहा है कि वे अपना नया नाम और प्रतीक चिह्न सोमवार दोपहर एक बजे तक आयोग को उपलब्ध करा दे

Leave A Reply

Your email address will not be published.