Electricity सात दिवस में नियमानुसार संशोधित करें बढ़े हुए बिजली बिल- कलेक्टर

कलेक्टर श्री अमनबीर सिंह बैंस ने बुधवार को विद्युत विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर उनके कार्यों की समीक्षा की।

बैठक में कलेक्टर ने निर्देश दिए कि बढ़े हुए बिजली बिलों को नियमानुसार संशोधित करने का कार्य सात दिवस में पूर्ण किया जाए। साथ ही बस्ती विकास के समस्त कार्य प्राथमिकता से शुरू किये जाएं। उन्होंने कहा कि भीमपुर में नए फीडर का कार्य जल्दी आरम्भ किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि अविद्युतीकृत गांवों में सीएसआर में प्राप्त राशि से जल्द विद्युतीकरण कार्य कराया जाए।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.