कुशाभाऊ ठाकरे का जीवन संगठन को गढ़ने और कार्यकर्ताओं के संरक्षण के लिए समर्पित रहा – नागेंद्र निगम

भाजपा कार्यालय में मनाई कुशाभाऊ ठाकरे की जन्म जयंती
जन्माष्टमी के पावन पर्व पर जन्मे श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे की जन्म जयंती को भाजपा मंडल सारनी में मनाई गई। मंडल अध्यक्ष नागेंद्र निगम समेत मंडल उपाध्यक्ष रविंद्र देशमुख कृष्णा साहू राजकुमार नागले मंडल मंत्री प्रकाश शिवहरे कार्यालय मंत्री राहुल वर्मा पार्षद रेवा शंकर मगरदे राजू साहू अजय साकरे विनी राय समेत कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी को संबोधित करते हुए भाजपा मंडल अध्यक्ष नागेंद्र निगम ने कहा कि सादगी और उच्च विचारों के धनी श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे ने जिस सहजता से कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित कर राष्ट्र और समाज के उत्थान के कार्यों हेतु तैयार किया। यहां उनके जैसा विशिष्ट व्यक्ति ही कर सकता है। मैं इसे अपना सौभाग्य मानता हूं कि आदरणीय कुशाभाऊ जी के विचारों में पवित्र आलोक में हम सब कार्यकर्ता को आगे बढ़ाने और देश एवं समाज की सेवा का सौभाग्य प्राप्त हुआ। उनके सपनों के राष्ट्र और समाज के निर्माण के लिए हम सब कटिबद्ध है। वही अपने विचार व्यक्त करते हुए मंडल उपाध्यक्ष रविंद्र देशमुख ने कहा कि आज जन्माष्टमी है परम श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे का जीवन देखें तो पाते हैं कि कुशाभाऊ ठाकरे का जीवन भगवान श्रीकृष्ण से प्रेरित था उन्होंने कभी स्वयं के लिए कुछ करने के बजाय दूसरों को ही बनाया, अवसर दिया। परम श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे का जीवन संगठन को गढ़ने और कार्यकर्ताओं के संरक्षण के लिए ही समर्पित रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.