सारनी/बीड—- श्रीसिंगाजी ताप विद्युत गृह से जुलाई माह में अधिवाषिॅकी आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए नारायण पांचाल, मधु पवार, नामदेव खोबरे,मारोती राव झरबडे को स्वर्ण जयंती वर्ष में आर के साहू मुख्य अभियंता ,अंबादास सूने सचिव, विनय तरटे, नितीन नामजोशी प्रभारी ने समृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर श्री साहू जी मुख्य अभियंता ने उपस्थित अधिकारियों, कार्मिकों और गणमान्य नागरिको को संबोधित करते हुए स्व सुरक्षा निधी
समिती की सदस्यता ग्रहण करने की अपील कर समिति के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए सेवानिवृत्त हुए कार्मिकों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी।समिति के सचिव अंबादास सूने ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि समिती मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड में पूर्ण रूप से पारदर्शिता के साथ काम कर रही है। समिती के नियमित सदस्य के आकस्मिक निधन होने पर आश्रित परिवार के नामांकित सदस्य को रूपए 75 हजार का आर्थिक सहयोग तत्काल प्रदान किया जाता है । इस अवसर पर एच एस तिवारी,आर डी शर्मा अतिरिक्त मुख्य अभियंता,आर एस अलावा वरिष्ठ मुख्य
रसायनज्ञ, सोमेश उपाध्याय अधीक्षण अभियंता,आर एस मिश्रा, डी चटर्जी चचाई से, रोमिन शुक्ला,अभिषेक पांडेय, एडलिन टोप्पो महाप्रबंधक एच आर , संतोष कुमार वर्मा,भगवानदास इंगले, गोपाल त्रिवेदी, सोहनलाल कहार, लक्ष्मीनारायण त्रिवेदी सहित अनेक अधिकारी औेर कर्मचारी उपस्थित हुए। कार्यक्रम का संचालन वीरेंद्र उइके और नीतु प्रजापति ने किया।