*स्कूल के छोटे छोटे नाबालिग बच्चों ने किसान सभा के साथ एस एस डी एम कार्यालय आकर रोड निर्माण कराए जाने सौंपा ज्ञापन*
*स्कूल के छोटे छोटे नाबालिग बच्चों ने किसान सभा के साथ एस एस डी एम कार्यालय आकर रोड निर्माण कराए जाने सौंपा ज्ञापन*
___________________________
मूलचन्द मेधोनिया पत्रकार भोपाल
___________________________
गाडरवारा।
मध्य प्रदेश किसान सभा इकाई बारहा बड़ा द्वारा वार्ड क्रमांक 4एवं 5में आजादी के बाद अभी तक कच्ची रास्ता पर कोई सड़क न बनने से स्कूल जाने वाले बच्चों सहित आम महिला पुरुषों को बरसात ही नहीं खेत का पानी रास्ते में भर जाने से हमेशा आवागवन दूभर हो गया है। उक्त टोला में लगभग 40परिवार निवास करते हैं जिसमें एक कच्ची रास्ता पेट्रोल पंप बारहाबड़ा रोड से रघुवर कुशवाहा के घरऊमर नदी
तक और इसी रास्ता से लगी कनछेदी कुशवाहा के घर से प्रकाश होरी वाले के मकान तक खेतों से नीची और पूर्णतः कच्ची होने से बरसात में तो दलदल रहती ही है सूखे समय में भी खेत के पानी आ जाने से दलदल बनी रहने से स्कूल जाने वाले छोटे छोटे बच्चे, गंभीर मरीज, यहां तक कि शव को लाना, पैदल चलना मुश्किल हो रहा है, आजादी से अभी तक उक्त रस्ते पर कोई कार्य न होने से हम वार्डवासी बदतर स्थिति में जीवन यापन कर रहे हैं।
विगत दिनों 19/9/2023को एस डी एम के नाम आवेदन देकर मांग की गई थी एवं कई बार क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं सरपंच से मांग कर चुके अभी तक उन वार्डवासियों को नरक के समान जिंदगी जी रहे हैं।
उक्त वार्डो में अटल ज्योति ट्रांसफार्मर, पेयजल हेतु पाइप लाइन, ऊमर नदी पर रिपटा, प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत होकर निर्माण होना आवश्यक है।
*10 दिन के अंदर निराकरण न होने पर आंदोलन की दी चेतावनी*
बरसात आने वाली है उक्त सड़क का कार्य शुरू करने तत्काल कार्यवाही की जावे जिससे बरसात में पढ़ने वाले छोटे छोटे बच्चों, मरीजों एवं हम नागरिकों को आवागमन के कारण परेशानी न हो।
उपरोक्त मांगो पर 10दिवस के अंदर कार्यवाही कर रोड निर्माण कार्य शुरू किया जावे अन्यथा किसान सभा मजबूर होकर किसान सभा के झंडे तले धरना प्रदर्शन, पुतला दहन, आमरण अनशन करने मजबूर होना पड़ेगा जिसकी जवाबदारी शासन प्रशासन की होगी।
ज्ञापन सौंपते समय नाबालिग छात्र छात्राएं, एवं सैकड़ों ग्रामीण किसान सभा के झंडे लिए नारेवाजी करते हुए एस डी एम कलावती व्यारे को ज्ञापन सौंपा ।







