*ओबीसी महासभा के राष्ट्रीय महासचिव का शाहपुर में जोरदार स्वागत*

 

शाहपुर, मध्य प्रदेश – ओबीसी महासभा के राष्ट्रीय महासचिव डॉक्टर बृजेंद्र सिंह यादव का नगर शाहपुर में प्रथम आगमन पर नगर वासियों के द्वारा भव्य स्वागत फूल मालाओं से किया गया। इस अवसर पर उन्होंने ओबीसी महासभा की जानकारी एक बैठक के रूप में प्रदान की।

बैठक में डॉक्टर यादव ने बताया कि ओबीसी महासभा की प्रमुख 13 मांगों को लेकर आने वाले समय में ओबीसी के अंतर्गत आने वाले सभी लोगों के लिए एक जन आंदोलन किया जाएगा। इस आंदोलन की तैयारी के लिए वे बालाघाट, छिंदवाड़ा, बैतूल, होते हुए शाहपुर पहुंचे थे।

इस अवसर पर डॉक्टर बृजेंद्र सिंह यादव, कोर कमेटी के सदस्य महेंद्र सिंह लोधी, प्रदेश युवा मोर्चा सुनील यादव विदिशा प्रदेश महासचिव प्रवीण गौरनर्मदा पुरम से, संजय जगताप पत्रकार,नवील वर्मा पत्रकार, पार्षद कमलेश प्रजापति, अभिषेक सिनोटिया, दीपक चौरे और अन्य पदधारी गणमान्य उपस्थित थे। नगर शाहपुर में डॉक्टर यादव का भव्य स्वागत नवीन वर्मा के द्वारा किया गया। बैठक के बाद वे होशंगाबाद नर्मदा पुरम के लिए रवाना हुए।