जिला नर्मदापुरम। मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में स्वर्गीय माधवराव सिंधिया ट्रॉफी 23 मार्च से ग्वालियर में आयोजित है। प्रतियोगिता हेतु नर्मदापुरम संभाग टीम की घोषणा कर दी गई है नर्मदापुरम संभाग क्रिकेट संघ मानसेवी सचिव प्रदीप तोमर ने बताया कि सीनियर मेंस एकदिवसीय प्रतियोगिता के लिए चयन हेतु खिलाड़ियों के प्रदर्शन को महत्वता दी गई है चयनकर्ताओं के अनुसार संभाग के सभी खिलाड़ियों को भरपूर मौका दिया गया है बेहतर प्रदर्शन करने वाले सभी खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया गया है । एमपीसीए नियमानुसार अगर कोई खिलाड़ी चोटिल या अनफिट होता है तो
परिवर्तन के रूप में पांच खिलाड़ियों को अतिरिक्त रखा गया है। एमपीसीए मैनेजिंग कमेटी मेंबर अनुराग मिश्रा ने बताया कि नर्मदापुरम संभाग की टीम गत वर्ष उक्त प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंची थी इस बार हमारी टीम ओर बेहतर प्रदर्शन कर विजेता बनेगी।टीम में चयनित सभी खिलाड़ियों नर्मदापुरम संभाग के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने शुभकामनाएं प्रेषित की है।
चयन समिति के चेयरमैन संजय नाफ़डे ने टीम की घोषणा की चयनित नर्मदापुरम टीम इस प्रकार है।
1/यश दुबे (कप्तान)
2/राहुल चंद्रौल (विकेट कीपर)
3/गौतम रघुवंशी
4/अखिल निगोटे यादव
5/अथर्व महाजन
6/हिमांशु शिंदे
7/आर्यन देशमुख
8/आयुष मानकर
9/प्रशांत कासदे
10/ऋत्विक दीवान
11/नवीन नागले
12/विधान दुबे
13/कार्तिक राजोरिया
14/पुलकित गिरी
15/शास्वत भदौरिया
कोच अतुल प्रताप सिंह, ट्रेनर सुनील किलोसिया और मैनेजर मनोहर बिलथरिया हैं।







