खाटू श्याम भजन संध्या का हुआ आयोजन
घोड़ाडोंगरी
घोड़ाडोंगरी नगर में रात्रि को खाटू श्याम भजन संध्या का आयोजन हुआ
कार्यक्रम में श्रद्धा भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला जहां देर रात तक श्रद्धालु भजनों की धुन पर झूमते नजर आए कार्यक्रम स्थल पर खाटू श्याम का भव्य दरबार सजाया जो आयोजन का प्रमुख आकर्षण रहा भजन संध्या का शुभारंभ ग्रुप संचालक भूपेंद्र बडोनिया ने किया वही भजन गायक राजू परदेसी भोपाल से पधारे गायक ने अपनी सुमधुर आवाज में लोगों को मंत्र मुक्त कर दिया इसी के साथ जयपुर राजस्थान से पधारे
कृपा पटेल ने भी माहौल में रंग भर दिया वही अनुराधा डेहरिया जो छिंदवाड़ा से पधारी थी अपने गीतों से लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया कार्यक्रम का आयोजन भवानी चौक में श्याम प्रेमी परिवार द्वारा कराया गया कार्यक्रम रात्रि आठ बजे से सुबह तीन बजे तक चला जिसमें बड़ी संख्या में नगर वासी उपस्थित थे व श्याम भजन का आनंद झूमते नाचते गाते ले रहे थे ।







