ऋण जमा करने की तारीख को आगे बढ़ाने की मांग पीपरी

ऋण जमा करने की तारीख को आगे बढ़ाने की मांग
पीपरी
मध्य प्रदेश शासन द्वारा गेहूं एवं चने की खरीदी समर्थन मूल्य पर वर्ष 2026 -27 के लिए अप्रैल महीने से शुरू करने का निर्णय लिया है, जिससे पीपरी ,रतनपुर, पोटला एवं क्षेत्र के किसानों में सरकार के खिलाफ बेहद नाराजगी व्याप्त है , किसानों का कहना है कि हमारे गेहूं एवं चने की फसल निकलकर तैयार है, लेकिन शासन उसे अप्रैल से खरीदेंगा तो हमारे पास पैसे कैसे आएंगे और अगर पैसे नहीं

आएंगे तो हम सेवा सहकारी समिति या बैंक का का ऋण कैसे जमा करेंगे शासन ने जो दिशा निर्देश दिए हैं उसमें परिवर्तन की आवश्यकता है , ऐसी स्थिति में किसान ऋण चुकाने में असमर्थ हो जाएंगे, जिससे किसान डिफाल्टर एवं अन्य तरह के सरकारी उलझन में उलझ जाएंगे , ऋण जमा करने के लिए किसानों को अपनी उपज मंडी में बेचना होगा जहां पर समर्थन मूल्य से कम दाम मिल पाएगा दोनों तरफ से ही

किसानों की ही गर्दन पर तलवार लटकी हुई है, क्षेत्र के कृषकों राजेश पटेल,जगदीश शर्मा, शुभम सेंधव,बलिराम धर्मेंद्र गुप्ता महेश मेहता तुलसीराम नामदेव राजेश पटेल अशोक शर्मा सरकार वास्केल,पूनमचंद, अजीत, फूलसिंह ने मांग की है या तो सरकार जल्द से जल्द गेहूं एवं चने की खरीदी शुरू करें या फिर ऋण जमा करने की अवधि को 30 अप्रैल तक आगे बढ़ाएं जाए।