कोटा में 47 वीं अखिल भारतीय विद्युत खेल नियंत्रण बोर्ड की पॉवर लिफ्टिंग प्रतियोगिता सम्पन्न

कोटा में 47 वीं अखिल भारतीय विद्युत खेल नियंत्रण बोर्ड की पॉवर लिफ्टिंग प्रतियोगिता सम्पन्न।

एम पी पॉवर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया |

दिनेश मेवाड़ ने 105 किलोग्राम बॉडी वेट स्पर्घा मे कुल 515 किलोग्राम वजन उठा कर रजत पदक प्राप्त किया।

सारनी l अखिल भारतीय विद्युत पावर खेल समारोह राजस्थान के कोटा में 13 मार्च से 15 मार्च तक संपन्न हुई । जिसमे सतपुड़ा ताप विद्युत गृह के अधीक्षण अभियंता विद्युत परीक्षण और उपक्रम विभाग चार में कार्यरत दिनेश मेवाड़ और अधीक्षण अभियंता प्रवर्तन चार के केमिकल प्रकोष्ठ में कार्यरत सुनिल पटेल ने भाग लिया | दिनेश मेवाड़ ने 105 किलोग्राम बॉडी वेट स्पर्घा मे कुल 515 किलोग्राम वजन उठा कर रजत पदक प्राप्त किया। वहीं एम पी पॉवर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।

सतपुड़ा थर्मल पावर प्लांट के मुख्य अभियंता एस के लिल्होरे, अतिरिक्त मुख्य अभियंता निर्माण एस एन सिंह, स्पोर्टस जनरल सेक्रेटरी उल्लास देशमुख, महाप्रबंधक नरेश पनवार और सुनील थंक्कापन सहित सभी ने विजेताओं को बधाइयां प्रेषित की ।