वीर स्वतंत्रता संग्राम सैनानी श्री सरदार विष्णु सिंह उईके शासकीय महाविद्यालय सारनी में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के अंतर्गत ड्राइविंग प्रशिक्षण का आयोजन किया गया
जिला बैतूल )सारनी)। यह कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य प्रदीप पंद्राम के दिशानिर्देश में किया गया। इस कार्यक्रम के प्रभारी डॉ हरीश लोखंडे ने बताया कि यह कार्यक्रम जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग एवं स्वामिविवेकानंद कैरियर प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में सहायक संचालक महिला बाल विकास विभाग बैतूल विवेक उईके ने बताया कि ड्राइविंग प्रशिक्षण 15 दिन पूर्ण करने के बाद सभी छात्राओं को प्रमाणपत्र दिया जाएगा साथ ही महाविद्यालय के छात्र छात्राएं यदि कोई प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो
उनके लिए भी प्रशिक्षक उपलब्ध कराया जाएगा। ग्राम भारती महिला मंडल अध्यक्ष भारती अग्रवाल एवं सहायक नन्दा सोनी द्वारा बताया कि ड्राइविंग प्रशिक्षण के अलावा भी महाविद्यालय के छात्राओं को मेंहदी लगाना, पूजा की थाली सजाना, डेकोरेशन का कार्य करना, ब्यूटीपार्लर , रांगोली डालना आदि रोजगार उन्मुखी प्रशिक्षण कार्यक्रमों के बारे में विद्यार्थियों को विस्तारपूर्वक जानकारी दी जिसमें बी ए तृतीय वर्ष से सिमरन बरखे एवं सेवंती मर्सकोले ने ब्यूटीपार्लर हेतु नाम नोट कराए हैं।
इस कार्यक्रम में डॉ दशरु यदुवंशी, डॉ दीपक कुमार मानकर, डॉ राजेश हनोते, डॉ गोलमन आहके, डॉ सविता पटेल, उत्तम साहू, दिनकर लिखितकर, अनुज हलदार, संगीता उघड़े, अर्चना महाले, कविता धोटे, अनीता नागले, लक्ष्मी नागले, दीपिका सोनी, ज्योति भावरासे , अनिल तुमड़ाम , अनुज हलदार , मोहन पवार, रीना उईके, प्रियंका दवंडे एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।







