महाविद्यालय में विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य एवं विद्यार्थी कल्याण, एनटीएफ के अन्तर्गत मार्च माह के तृतीय साप्ताहिक गतिविधियों का आयोजन किया गया
जिला बैतूल (सारनी) । कार्यालय आयुक्त उच्च शिक्षा विभाग भोपाल के पत्र कमांक 451/वि.बै.परि./2026, दिनांक- 06/02/2026 के निर्देशानुसार दिनांक 11.03.2026 को राष्ट्रीय टास्क फोर्स (एनटीएफ) के दिशा निर्देशों के परिपालन में मानसिक स्वास्थ्य एवं विद्यार्थी कल्याण के अन्तर्गत मार्च माह के द्वितीय साप्ताहिक कार्यक्रम के अतर्गत विषय:- लघु कहानी का लेखन प्रतियोगिता का
आयोजन दिनांक 11/03/2026, कक्ष क्रमांक 15 में सतत विकास लक्ष्य एसडीजी-3 (अच्छा स्वास्थ्य और खुशहाली) पर आधारित गतिविधियाँ, “आपदा प्रबंधन”, “सकारात्मक सोच को के लिए माइंड मैपिंग” एवं “तनाव मुक्त करने वाले खेल” का आयोजन 16/03/2026 दिन सोमवार को समय प्रातः 2:00 बजे से 04:00 बजे तक, कक्ष क्रमांक-16, 26 एवं वीर स्वतन्त्रता संग्राम सैनानी श्री सरदार विष्णुसिंह उईके शासकीय महाविद्यालय सारनी बागडोना महाविद्यालय परिसर में प्राचार्य प्रदीप पंद्राम के संरक्षण एवं कार्यक्रम में एन.टी.एफ नोडल अधिकारी डॉ. दीपक कुमार मानकर के मार्गदर्शन में किया गया।
मेंटल हेल्थ एंटी रैगिंग समिति के संयोजक मनोज नागले ने विद्यार्थियों ने मानसिक शांति के लिए “सकारात्मक सोच के लिए माइंड मैपिंग” एवं “तनाव मुक्त करने वाले खेल में भागीदारी की गयी।
1. वाटर बेलेंस प्रतियोगिता में गर्ल्स में प्रथम पूजा भोरसे, द्वितीय निकिता उइके तथा तृतीय प्रज्ञा चतुर्वेदी रही। बायस में प्रथम गौरव डिगरसे, द्वितीय खुशाल गुप्ता तथा तृतीय तरुण साहू रहे।
2. तनाव कम करने (Stress-busting) के लिए गुब्बारे फोड़ना (Balloon Pop), हवा में गुब्बारे को टिकाए रखना संबंधी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें गर्ल्स में प्रथम निकिता उइके, द्वितीय नंदनी उइके तथा तृतीय श्रेया परमार रही। बायस में विशाल गुप्ता, द्वितीय तरुण साहू तथा तृतीय सुजल विश्वकर्मा रहे।
3. पेपर प्लेन रेस प्रतियोगिता में गर्ल्स प्रथम पूजा भोरसे, द्वितीय निकिता उइके, तृतीय मोहिनी पाल रही। बायस में प्रथम नीरज वर्मा, द्वितीय कुसाल गुप्ता तथा तृतीय मनोजीत पाल रहे।
मेंटल हेल्थ समान अवसर प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ. दसरु यदुवंशी ने समय प्रबंधन और अध्ययन जीवन संतुलन पर अपने विचार प्रस्तुत किये। इस कार्यक्रम में डॉ दशरु यदुवंशी, डॉ हरीश लोखंडे, डॉ राजेश हनोते, डॉ गोलमन आहके डॉ सविता पटेल, लक्ष्मी नागले अनीता नागले शैलेन्द्र श्रीवास्तव, अनिल तुमडाम, मोहन पवार एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।







