*नगर पालिका में लोक अदालत में 120 प्रकरणों का निपटारा, 10 लाख से ज्यादा की वसूली*

 

आशीष उघड़े जिला बैतूल (सारनी)। नगर पालिका कार्यालय में शनिवार 14 मार्च को नेशनल लोक अदालत का आयोजन सुबह 11 बजे से अपरान्ह 4 बजे तक किया गया। लोक अदालत में 120 प्रकरणों का निपटारा कर 10 लाख से ज्यादा की कर वसूली की गई।

मुख्य नगर पालिका अधिकारी सी.के. मेश्राम ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार शनिवार 14 मार्च को लोक आदालत का आयोजन किया गया। इसमें संपत्तिकर, समेकित कर, शिक्षा उपकर, विकास उपकर एवं जलकर के बकायदारों के प्रकरणों की सुनवाई की गई। आयोजित लोक अदालत में संपत्तिकर समेत अन्य बकाया करों के प्रकरणों की सुनवाई हुई। इसमें कुल मिलाकर 120 प्रकरणों को

सुना गया। इनमें सुलह कर लगभग 10 लाख रूपए से ज्यादा की राजस्व वसूली की गई। प्रकरण में सुनवाई के दौरान बकायदारों को नियमानुसार छूट भी प्रदान की गई। मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने कहा कि जिन लोगों ने अभी तक बकाया एवं चालू टैक्स नहीं जमा किया है वे 31 मार्च के पूर्व इसे जमा करा देवें।

साथ ही नल कनेक्शन शुल्क एवं बकाया जलकर भी समयसीमा में जमा कर आगामी कार्यवाही से बचें। इस दौरान राजस्व उप निरीक्षक हितेश शाक्य, सुखदेव बोरहपी, जसवंत विश्वकर्मा, स्मिता धोटे, शिवम दुबे, रवि नागले, गुरूदयाल हाथिया, उमेश परते, अनुराग सहगल, सुशील सहाने, सुखदेव सिंदूर, पुष्पा चिल्हाटे, पप्पी अश्वारे उपस्थित रहे।