जिला बैतूल (सारनी) । शोभापुर कॉलोनी पाथाखेड़ा स्थित ग्राम भारती महिला मंडल में दिनांक 7 मार्च 2026 को एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी के सोशल मीडिया सलाहकार ओमवेश उपाध्याय एवं प्रशांत कुमार की विशेष उपस्थिति रही। इस अवसर पर आशीष तयाल सीनियर मैनेजर (PR) WCL सतीश गवाले जनरल मैनेजर (PR) मोहनीश सत्रावाला एनवायरमेंट मैनेजर WCL पाथाखेड़ा भी उपस्थित रहे। अतिथियों ने संस्था द्वारा संचालित विभिन्न सामाजिक गतिविधियों का अवलोकन किया
और कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा संचालित आचार निर्माण इकाई, सेनेटरी पैड निर्माण, हस्तशिल्प सामग्री निर्माण तथा परिवार परामर्श केंद्र जैसी गतिविधियों को देखा और इन प्रयासों को महिला सशक्तिकरण की दिशा में सराहनीय बताया। इस दौरान संस्था अध्यक्ष भारती अग्रवाल से संवाद एवं साक्षात्कार के माध्यम से संस्था के कार्यों की विस्तृत जानकारी भी प्राप्त की। भारती अग्रवाल ने बताया कि ग्राम भारती महिला मंडल, शोभापुर कॉलोनी पाथाखेड़ा, जिला बैतूल (म.प्र.) में मध्यप्रदेश संस्था पंजीयन अधिनियम 1973 की धारा 44 के अंतर्गत पंजीकृत एक अशासकीय एवं पूर्णतः महिला संगठन है। संस्था वर्ष 1985 से निरंतर सामाजिक उत्थान, महिला सशक्तिकरण, महिलाओं के आर्थिक सुदृढ़ीकरण,
स्वास्थ्य, शिक्षा, दिव्यांगजन कल्याण तथा बाल कल्याण के क्षेत्र में कार्य कर रही है। संस्था विशेष रूप से अनुसूचित जाति एवं जनजातीय समुदाय के हितग्राहियों के विकास हेतु कार्यरत है। वर्तमान में संस्था मध्यप्रदेश के बैतूल, खंडवा, खरगौन, भोपाल, इंदौर, शिवपुरी, उज्जैन, दमोह, सागर, टीकमगढ़, निवाड़ी एवं पन्ना जिलों के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के कोरबा और कवर्धा जिलों में भी विभिन्न परियोजनाओं का संचालन कर रही है। संस्था को वर्ष 1985 से लगातार 15 वर्षों तक WCL पाथाखेड़ा द्वारा उत्कृष्ट कार्य हेतु प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। वर्तमान में भी WCL पाथाखेड़ा के सहयोग से समय-समय पर CSR गतिविधियों के अंतर्गत विभिन्न सामाजिक कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान संस्था अध्यक्ष भारती अग्रवाल ने माननीय प्रधानमंत्री एवं केंद्रीय कोयला मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कोल नगरी पाथाखेड़ा को “मिनी बॉम्बे” के रूप में विकसित होने की संभावनाओं का उल्लेख किया।
अंत में सभी सम्माननीय अतिथियों का श्रीफल एवं पुष्प-गुच्छ भेंट कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन लीलाधर गड़ेकर द्वारा किया गया। उक्त कार्यक्रम में सोशल मीडिया सलाहकार ओमवेश उपाध्याय एवं प्रशांत कुमार की विशेष उपस्थिति रही। इस अवसर पर श्री आशीष तयाल सीनियर मैनेजर (PR) WCL सतीश गवाले जनरल मैनेजर (PR) मोहनीश सत्रावाला एनवायरमेंट मैनेजर WCL, ग्राम भारती महिला मंडल संस्थापक भारती अग्रवाल संस्था अध्यक्ष नंदा सोनी कोषाध्यक्ष एवं अन्य कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में कार्यक्रम को सफल बनाया गया ।







