घोड़ाडोंगरी- ब्राह्मण समाज ने एकजुटता का संदेश देते हुए होली मिलन समारोह कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें काफी संख्या में समाज के लोगों ने शिरकत की और एक दूसरे को गुलाल लगातार होली की बधाइयाँ दी
परशुराम परिवार द्वारा घोड़ाडोंगरी श्री सत्यनारायण मन्दिर में सर्व ब्राह्मण समाज का होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें ब्राह्मण समाज की महिलाओं भी उपस्थित हुई
परशुराम परिवार के अध्यक्ष पं.सुनील शर्मा ने कहा कि समाज के उत्थान के लिए हमें एक होकर रहना है ब्राह्मणों की समाज में अग्रणी भूमिका है समाज के लोग नकारात्मक सोच से अपना मनोबल कम न होने दें। अपने बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाकर उन्हें कामयाब बनाएं।
सचिव पं. समीर पाठक ने कहा कि ब्राह्मण एकजुट न होने से लगातार उपेक्षा का शिकार हो रहे है। उन्होंने लोगों से मान, सम्मान व स्वाभिमान के साथ जीने पर बल दिया।
परशुराम परिवार घोड़ाडोंगरी के अध्यक्ष पं.सुनील शर्मा, सचिव पं.समीर पाठक, पं.ललित शर्मा,पंडित ललित दुबे पंडित त्रिभुवन पांडेय, पंडित संजय शर्मा,पंडित आशीष भट्ट पंडित आभास मिश्रा पंडित सन्तोष पाराशर पंडित अशोक कपले पंडित गिरीश तुकदेव पंडित मदन दुबे पंडित शिवनारायण तिवारी पंडित केशव जामठे पंडित रामसनेही चतुर्वेदी पंडित रामभद्र चतुर्वेदी पंडित प्रीति वर्धन चतुर्वेदी पंडित
प्रदीप शर्मा पंडित सागर शर्मा पंडित राहुल पांडे पंडित बिंदु महाराज पंडित मोनू तिवारी सहित सभी ब्राह्मणों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। साथ ही ब्राह्मण समाज की महिलाएं भी इस होली मिलन समारोह में उपस्थित रही जिसमें श्रीमती प्रभा मिश्रा श्रीमती बेबी सारस्वत श्रीमती दीप्ति शर्मा श्रीमती रंजीता पाठक श्रीमती उर्मिला तिवारी श्रीमती संध्या पाराशर श्रीमती पूनम तिवारी श्रीमती पूनम शर्मा श्रीमती निर्मला शर्मा श्रीमती ज्योति शर्मा श्रीमती कविता दुबे श्रीमती अनामिका भट्ट सहित बड़ी संख्या में महिलाये उपस्थित रही।









