🌾 मध्य भारत प्रांत 🌾
भारतीय किसान संघ जिला बैतूल (म, प्र)
के तत्वाधान में धरना प्रदर्शन आंदोलन रखा गया है।
6 मार्च 2026 दिन शुक्रवार
समय: दोपहर 12:30 बजे से
स्थान: कृषि उपज मंडी बडोरा बैतूल।
🙏सादर जय बलराम🙏
आदरणीय किसान बंदुओं….
भारतीय किसान संघ जिला बैतूल द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन ,आंदोलन किया जा रहा है। जिसमें किसानों की निम्न समस्याएं है।
1,सरकार ने घोषणा पत्र में वादा किया था गेंहू 2700 सौ रुपये एवं धान 3100 सौ रुपये प्रति क्विंटल खरीद करेंगे
परंतु मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ राजस्थान इन तीनों राज्यों में डबल इंजन बीजेपी की सरकार है जबकि छत्तीसगढ़ में धान की खरीद ₹3100 में हो रही है और राजस्थान सरकार ने अभी घोषणा की है कि हम समर्थन मूल्य पर किसानों का गेहूं 2735 रुपये में खरीदेगें।
परंतु मध्य प्रदेश सरकार अपना वादा पूरा कब करेगी गंभीर सवाल बना हुआ है विगत वर्ष सरकार ने धान पर प्रति हेक्टेयर ₹4000 एवं गेहूं पर 175 रुपया प्रति कुंतल बोनस दिया था। सरकार वर्ष 2026 किसान कल्याण वर्ष मना रही है। जिसमें किसानों को गेहूं पर मात्र ₹15 बोनस देने की घोषणा की है। किसानों का उपहास किया जा रहा है । एक सवाल उत्पन्न होता है सरकार ने किसानों के साथ आगे बढ़ना चाहिए क्या पीछे हटना चाहिए
2, कृषि उपज मंडी बडोरा बैतूल में अवस्थाओं का अंबार -जैसे..
प्रभारी मंत्री शिवाजी पटेल का औचक निरीक्षण , जिला कलेक्टर, एसडीएम एवं अन्य अधिकारियों का निरीक्षण होने के बावजूद भी मंडी की व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हुआ जस की तस बनी हुई है।
3, खेती किसानी से जुड़े तमाम विषयों को लेकर भारतीय किसान संघ जिला बैतूल द्वारा धरना प्रदर्शन आंदोलन किया जाएगा जिसमें उपस्थित संपूर्ण जिला कार्यकारिणी कार्यकर्ता, प्रांत, संभाग के पदाधिकारी गण, वरिष्ठ मार्गदर्शक गण, जिले की सभी तहसीलों के अध्यक्ष, मंत्री संपूर्ण तहसील कार्यकरणीया, संपूर्ण ग्राम समितियां एवं समस्त किसान बंधुओं आप सभी से अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धरना प्रदर्शन आंदोलन को सफल बनावे।
किसान तू रहेगा मौन।
तो तेरी सुनेगा कौन।।
वादा किया है
वादा निभाओ
🌾निवेदक🌾
भारतीय किसान संघ जिला बैतूल
मो, नंबर 798766 9250
मो, नम्बर 9753837975
नोट :- सभी तहसील अध्यक्ष मंत्रियों से अनुरोध है कि भारतीय किसान संघ का स्थापना दिवस 4 मार्च 2026 से 20 मार्च 2026 तक सभी तहसीलो एवं सभी ग्राम समितियां में धूम धाम से मनाए और व्रत की जानकारी तहसील प्रभारीयों को देवें।
जिला स्तर पर भारतीय किसान संघ स्थापना दिवस 6 मार्च 2026 को मनाया जाएगा।
रंगों का त्योहार होली महापर्व की एवं फाल्गुन पूर्णिमा की आप सभी को शुभकामनाएं ।
जिला मंत्री
ध्रुव जी मलैया 9753837975







