छठवें दिन आज शिविर की आदर्श दिनचर्या का निर्वहन करते हुए ,स्वयंसेवक एवं स्वयंसेविकाओं द्वारा योग व्यायाम चाय नाश्ते के बाद परियोजना कार्य के लिए पर्यावरण संरक्षण

NSS camp day6
राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा सात दिवसीय शिविर जो कि शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम पिपरी कान्हवाड़ी तहसील घोड़ाडोंगरी में आयोजित किया गया। शिविर के छठवें दिन आज शिविर की आदर्श दिनचर्या का निर्वहन करते हुए ,स्वयंसेवक एवं स्वयंसेविकाओं द्वारा योग व्यायाम चाय नाश्ते के बाद परियोजना कार्य के लिए पर्यावरण संरक्षण ,

वृक्षारोपण एवं जल संरक्षण के नारे लगाते हुए रैली लेकर ग्राम पिपरी के चौपाल बीच सभी ग्राम वासियों को इकट्ठा कर पर्यावरण संरक्षण वृक्षारोपण एवं जल संरक्षण के बारे में जानकारी दी गई। पुरुष इकाई राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रभारी प्रो राकेश सिसोदिया ने ग्राम वासियों को जल संरक्षण वृक्षारोपण के लिए प्रयास करने हेतु बताया इसके पश्चात राष्ट्रीय सेवा योजना महिला इकाई के प्रभारी डॉ यासमीन जिया ने वृक्षारोपण एवं जल स्त्रोतों के रख रखो संबंधित जानकारी दी और सभी को जागरूक किया। रैली में डॉ ओम प्रकाश बोरकर भी उपस्थित रहे। शिविर में महाविद्यालय के सभी स्वयंसेवक एवं सभी स्वयं सेविकाएं और दलनायक श्री पीयूष त्यावडे,

दलनायिका कु रोशनी धुर्वे उपस्थित रहे।दोपहर 3:00 से प्रारंभ बौद्धिक सत्र में राष्ट्रीय सेवा योजना संयुक्त इकाई कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर राकेश सिसोदिया एवं महिला प्रभारी डॉ यासमीन जिया की उपस्थिति में मुख्य अतिथि के रूप में ब्लॉक अधिकारी श्री संतोष राजपूत, महाविद्यालय मीडिया सेल प्रभारी प्रो हेमंत निरापुरे एवं पूर्व राष्ट्रीय सेवा योजना दल नायक श्री जतिन प्रजापति एवं श्री आदर्श राजपूत रहे। श्री संतोष राजपूत जी ने वृक्षारोपण एवं समाज की भूमिका के बारे में बताया।

प्रो हेमंत निरापुरे जी ने पर्यावरण संरक्षण के बारे में बताया एवं छात्र स्वयं सेविका कु अर्चना इवने को विशिष्ट अतिथि बनाया गया एवं Nss गीत गया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन कु आकांक्षा तुमडाम के द्वारा किया एवं आभार प्रदर्शन श्री भविष्य खंडेलवाल द्वारा किया कार्यक्रम में श्री प्रकाश झारबडे एवं राम भगत यादव सहित समस्त स्टाफ एवं स्वयं सेवक सेविकाएं उपस्थित रहे।