*नर्मदापुरम ने बैतूल को हराकर टी 20 का जीता खिताब*

 

*धमाकेदार फाइनल में बैतूल के आर्यन देशमुख के 163 रन पर नर्मदापुरम के अथर्व महाजन के 105 रनो का शतक भारी पड़ा*
नर्मदापुरम संभाग क्रिकेट एसोसिएशन नर्मदापुरम के द्वारा आयोजित इंटर डिस्ट्रिक्ट 20-20 ओवर्स सीनियर मेंस टूर्नामेंट में नर्मदापुरम ने खिताब पर कब्जा जमाया है आज खेले गए धमाकेदार फाइनल मुकाबले में नर्मदापुरम ने बैतूल को 6 विकेट से हराया।नर्मदापुरम संभाग क्रिकेट संघ के मानसेवी सचिव श्री प्रदीप तोमर ने बताया कि बैतूल जिले ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आर्यन देशमुख की धमाकेदार नाबाद पारी 66 बॉल पर 163 रन बनाए और मैदान के चारों ओर छक्के और चौके लगाए आर्यन देशमुख ने 16 छक्के और 8 चौके लगाए एवं उनके साथ देते हुए साहिल कवाड़े ने महत्वपूर्ण नाबाद 38 रन जोड़कर टीम का कुल स्कोर 20 ओवर्स में 4 विकेट पर 224 रनो का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया और

नर्मदापुरम के सामने 225 रनों का लक्ष्य रखा।गेंदबाजी में नर्मदापुरम के गेंदबाज कार्तिक राजोरिया ने 4 ओवर में 25 रन देकर 2 विकेट और हर्षित परसाई ने 4 ओवरो में 27 रन देकर 2 विकेट हासिल किए बाकी सभी गेंदबाज आर्यन देशमुख की गेंदबाजी के सामने कमजोर साबित हुए। नर्मदापुरम जिले की टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए शुरुआती खिलाड़ियों के विकेट जल्द ही झटक लिए सिर्फ कप्तान राहुल चंद्रौल 21 बॉल पर 46 रन बनाकर आउट हुए। फिर अथर्व महाजन और अखिल निगोटे यादव की 5 वे विकेट पर शानदार नाबाद पारी खेली और अथर्व महाजन ने क 39 बॉल पर 105 रन 8 छक्के एवं 8 चौके लगाए और अखिल निगोटे यादव ने साथ देते हुए 27 बॉल पर 39 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। अथर्व महाजन की आतिशी शतक के कारण मैच 17वे ओवर में 7 विकेट से जीत लिया।बैतूल के गेंदबाज यशवीर को 2 विकेट और आर्यन देशमुख को 1 विकेट हासिल हुआ।शानदार जीत दिलाने वाली पारी खेलने पर अथर्व महाजन को मेन ऑफ द मैच चुना गया एवं आर्यन देशमुख को शानदार शतक के लिए पुरस्कार दिया गया।

पुरस्कार वितरण मुख्य अतिथि नर्मदापुरम संभाग क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री कपिल फौजदार एवं एमपीसीए मैनेजिंग कमेटी मेंबर श्री अनुराग मिश्रा द्वारा प्रदान किया गया एवं विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की गई।इस अवसर पर जिला क्रिकेट संघ अध्यक्ष श्री राजेश चौरे, सचिव श्री मनोहर बिल्थरिया, सिलेक्शन कमेटी चेयरमैन संजय नाफडे,सुनील कालोसिया,सुनील शर्मा,नितेश राजपूत,चेतन राजपूत, अंपायर विशाल शर्मा एवं नीरज गौर, स्कोरर दिनेश वर्मा सहित बड़ी संख्या में दर्शकगण मौजूद रहे।