*डिजास्टर मैनेजमेंट के तहत नपा कार्यालय में आपात स्थिति से बचने दिया फायर सेफ्टी प्रशिक्षण, उपकरणों का प्रदर्शन किया*
_सतपुड़ा थर्मल पावर प्लांट के फायर फाइटिंग विभाग ने नगर पालिका कार्यालय में आग लगने की घटना एवं खतरनाक कैमिकल (क्लोरिन) से बचाव के उपाय बताए।_
सारनी। नगर पालिका कार्यालय में शुक्रवार को सतपुड़ा ताप विद्युत गृह के डिजास्टर मैनेजमेंट प्लान के तहत आकस्मिक परिस्थितियों से निपटने के लिए अग्निशमन यंत्रों का प्राथमिक उपयोग प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर इनका प्रदर्शन भी किया गया।
सतपुडा ताप विद्युत गृह के डिजास्टर मैनेजमेंट प्लान के नगर पालिका क्षेत्र के कार्यालयीन कार्मिको एव विद्यालय में अध्यनरत समस्त छात्र-छात्राओं हेतु प्राथमिक अग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण एवं खतरनाक केमिकल (क्लोरिन) से बचाव के सबंध में फायर सेफ्टी इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। सतपुडा प्लाट के मुख्य अभियंता (उत्पादन) के निर्देशों के परिपालन में अग्निशमन सेवा एवं संरक्षा विभाग द्वारा प्राथमिक अग्नि सुरक्षा एवं सेफ्टी इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है।
शुक्रवार को नगर पालिका कार्यालय में नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे, वाहन शाखा प्रभारी केके भावसार, सतपुडा प्लाट के उप अग्निशमन अधिकारी हरिराम रघुवंशी, लीडिंग फायर मैन राहुल सालोडे, तकनीकी विशेषज्ञ (फायर) अजय डागी, महेंद्र, गोकुल नपा की ओर से हरिओम कुशवाहा, समेत अन्य लोगों की उपस्थिति में प्रदर्शन किया। सतपुडा प्लांट एवं नपा के फायर फाइटिंग विभागों द्वारा संयुक्त रूप से प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर को नगरपालिका कार्यालय सारनी के समस्त कर्मचारियों को प्राथमिक अग्नि सुरक्षा एवं सेफ्टी का प्रशिक्षण दिया गया। उन्हें प्राथमिक अग्निशमन यत्रों के उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।







