*पलारी* आज नगर के शासकीय बृजलाल वर्मा महाविद्यालय पलारी द्वारा आयोजित वार्षिकोत्सव एवम प्रतिभा सम्मान समारोह में कॉलेज प्रशासन द्वारा लगातार दूसरी बार कसडोल विधानसभा के लोकप्रिय विधायक श्री संदीप साहू जी का नाम अतिथि लिस्ट से हटा दिए जाने के खिलाफ क्षेत्र के छात्र/छात्राओं तथा युवाओं के उमड़ते आक्रोश को देखते हुए कसडोल विधायक संदीप साहू जी ने मामले को गंभीरता से
संज्ञान में लेते हुए विधानसभा सत्र की महत्वपूर्ण कार्यवाही को बीच में ही छोड़कर अपने युवा कांग्रेस के समर्थको और महाविद्यालय के छात्र/छात्राओं के साथ सीधे कॉलेज पहुंचे।और उन्होंने अनोखे अंदाज में गांधी वादी तरीके से महाविद्यालय के प्राचार्य को गुलाब का पुष्प,रामचरित मानस सहित संविधान की पुस्तक भेंट किया। और अपने पक्ष में अपनी बात रखते हुए कहा की कॉलेज शिक्षा का मंदिर है दूर दराज से कॉलेज छात्र/छात्राएं यहां पढ़ने आते है,हम इसे राजनीतिक अखाड़ा नही बनाना चाहते! लेकिन यहां के प्राचार्य ने मनमानी करते हुए अपने शासकीय पद का दुरुपयोग करते हुए मेरा नाम अतिथि लिस्ट से हटा दिया है। जो की यह सिर्फ मेरा नही बल्कि
कसडोल विधानसभा के साढ़े तीन लाख जनता का खुला अपमान है। और उनका प्रतिनिधि होने के नाते यह मेरी नैतिक कर्तव्य है की मैं जनता की भावना का सम्मान कर सकूं। ऐसी जनभावना के साथ और आने वाले समय में किसी और स्थानीय जनप्रतिनिधि के साथ ऐसा उपेक्षा और अपमान न हो सके इस आशय के साथ हमने शांति पूर्ण तरीके से अपनी बात रखे आएं है। तत्पश्चात विधायक श्री संदीप साहू जी उपस्थित छात्र/छात्राओं से भेंट मुलाकात कर उनका हाल चाल जाना। इस अवसर पर पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष हितेंद्र ठाकुर,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रवि बंजारे
नगर पंचायत उपाध्यक्ष पिंटू वर्मा मंडल कांग्रेस अध्यक्ष मनीष चंद्राकर जनपद सदस्य वीरेंद्र महेश्वरी पार्षद कुमार धीवर प्रतिनिधि घनश्याम धीरहे पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष ऋषि साहू युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष हर्ष वर्मा पुनीत रजक युवा नेता गैंदराम धीवर योगेश कन्नोजे अंशु साहू रिंकू साहू सहित युवाकांग्रेस,एनएसयूआई सहित महाविदालयीन छात्र/छात्राएं मौजूद रहे।







